TMKOC: असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश हैं 'माधवी भाभी', कुछ ऐसी है लाइफस्टाइल

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 May 2020 3:16 PM

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के सबसे फेमस और पॉपुलर कॉमेडी शो में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सबको खूब पसंद आता है. इस सीरियल का हर किरदार लोगों के दिल में बसता है. शो में गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी और ट्यूशन टीचर आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) का प्यारा अंदाज सबको भाता है. लेकिन असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड है और आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है.

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के सबसे फेमस और पॉपुलर कॉमेडी शो में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सबको खूब पसंद आता है. इस सीरियल का हर किरदार लोगों के दिल में बसता है. शो में गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी और ट्यूशन टीचर आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) का प्यारा अंदाज सबको भाता है. लेकिन असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड है और आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरें शेयर करती रहती है. ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें उनके बारे में आपको बताते है…

Also Read: TMKOC: शुरुआती दिनों में ‘दयाबेन’ ने इस बी-ग्रेड फिल्म में किया था काम, क्या आप जानते हैं?

शो में मराठी महिला का है किरदार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोनालिका एक मराठी महिला का रोल निभा रहीं हैं और असल जिंदगी में भी माधवी मराठी परिवार से है. तारक मेहता से माधवी 11 साल से जुड़ी हुई हैं. शो में वो सिंपल किरदार में नजर आती हैं और साड़ी पहने दिखती हैं. उनकी सादगी लोगों को बहुत पसंद आती है. सीरियल में वो अचार-पापड़ का बिजनेस भी करती हैं.

शो में काम करने का लेती है इतने रुपये

शो के कारण माधवी आज घर-घर में जानी जाती है. इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनालिका को तारक मेहता में एक्टिंग करने का हर दिन के हिसाब से 25 हजार रुपये चार्ज करती हैं. वहीं, अलग- अलग आउटफिट्स में फोटोशूट कराने का शौक रखने वाली सोनालिका गाड़ियों की भी बेहद शौकीन है. कुछ समय पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की जिसमें वो अपनी नई गाड़ी के बगल में खड़ी दिखाई दे रही है.

मराठी फिल्म से शुरूआत

बता दें कि सोनालिका जोशी का जन्म महाराष्ट्र में 5 जून 1976 में हुआ था. सोनालिका ने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी. इसके अलावा सोनालिका कई मराठी फिल्मों और कई विज्ञापनों में भी काम किया है.

असल जिंदगी में बोल्ड है एक्ट्रेस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भाभी बहुत धार्मिक है, लेकिन असल जिंदगी में वो बेहद बोल्ड है. अक्सर एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है. सोनालिका फिलहाल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं. उनके पति का नाम समीर जोशी है उनकी एक बेटी आर्या जोशी है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola