ePaper

TMKOC : जानें एक एपिसोड से कितना कमाती हैं 'माधवी भाभी'

Updated at : 30 Jun 2020 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
TMKOC : जानें एक एपिसोड से कितना कमाती हैं 'माधवी भाभी'

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Sonalika Joshi : टीवी के सबसे फेमस और पॉपुलर कॉमेडी शो में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सबको खूब पसंद आता है. शो में गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी और ट्यूशन टीचर आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) का प्यारा अंदाज सबको भाता है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में माधवी भाभी एक एपिसोड का कितना लेती है.

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Sonalika Joshi : टीवी के सबसे फेमस और पॉपुलर कॉमेडी शो में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सबको खूब पसंद आता है. शो में गोकुलधाम सोसायटी के सेक्रेटरी और ट्यूशन टीचर आत्माराम तुकाराम भिड़े की पत्नी माधवी का किरदार निभाने वालीं सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) का प्यारा अंदाज सबको भाता है. लेकिन क्या आपको मालूम है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में माधवी भाभी एक एपिसोड का कितना लेती है.

एक एपिसोड के लिए इतना लेती हैं माधवी भाभी

शो के कारण माधवी आज घर-घर में जानी जाती है. इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनालिका तारक मेहता में एक्टिंग करने का हर दिन के हिसाब से 25 हजार रुपये चार्ज करती हैं. वहीं, अलग- अलग आउटफिट्स में फोटोशूट कराने का शौक रखने वाली सोनालिका गाड़ियों की भी बेहद शौकीन है. कुछ समय पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की जिसमें वो अपनी नई गाड़ी के बगल में खड़ी दिखाई दे रही है.

शो में मराठी महिला का है किरदार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में सोनालिका एक मराठी महिला का रोल निभा रहीं हैं और असल जिंदगी में भी माधवी मराठी परिवार से है. तारक मेहता से माधवी 11 साल से जुड़ी हुई हैं. शो में वो सिंपल किरदार में नजर आती हैं और साड़ी पहने दिखती हैं. उनकी सादगी लोगों को बहुत पसंद आती है. सीरियल में वो अचार-पापड़ का बिजनेस भी करती हैं.

Also Read: TMKOC: इस फोटोशूट में काफी बोल्ड नजर आईं थीं ‘माधवी भाभी’, आप भी देखें तसवीरें

असल जिंदगी में बोल्ड है एक्ट्रेस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भाभी बहुत धार्मिक है, लेकिन असल जिंदगी में वो बेहद बोल्ड है. अक्सर एक्ट्रेस अपनी बोल्ड तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है. सोनालिका फिलहाल अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं. उनके पति का नाम समीर जोशी है उनकी एक बेटी आर्या जोशी है.

मराठी फिल्म से शुरूआत

बता दें कि सोनालिका जोशी का जन्म महाराष्ट्र में 5 जून 1976 में हुआ था. सोनालिका ने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी. इसके अलावा सोनालिका कई मराठी फिल्मों और कई विज्ञापनों में भी काम किया है.

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola