TMKOC : रियल लाइफ में भी रिश्तेदार हैं दयाबेन और सुंदरलाल, जानिए कनेक्शन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Jun 2020 10:24 AM
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले लंबे समय से दर्शकों को पसंदीदा सीरियल बना हुआ है. इस सीरियल के किरदार अपनी अलग-अलग स्टाइल से लोगों को खूब हंसाते है. शो का हर किरदार दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुका है. लेकिन क्या आप जानते है शो में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो आपस में रिश्तेदार हैं.
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है. इस सीरियल के किरदार अपनी अलग-अलग स्टाइल से लोगों को खूब हंसाते है. शो का हर किरदार दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुका है. लेकिन क्या आप जानते है शो में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो आपस में रिश्तेदार हैं.
दिशा वकानी- भीम वकानी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन यानी दिशा वकानी लंबे समय से शो से गायब है. फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है. शो में उनके अलावा उनके पिता भीम वकानी भी शो में नजर आ चुके हैं. उन्होंने शो में गेस्ट अपीरियंस दी थी. उन्होंने मावजी चड्ढा का किरदार निभाया था. मावजी शो में जेठालाल के पिता चंपक लाल के दोस्त के रूप में दिखाई दिये थे.
मयूर वकानी- दिशा वकानी
मयूर वकानी शो में सुंदरलाल का किरदार निभा रहे है. दयाबेन के भाई का रोल र रहे और रील लाइफ में भी उनके सगे भाई हैं. दोनों भाई बहन की जोड़ी छोटे पर्दे पर सबसे बेस्ट जोड़ी है. रियल लाइफ में मयूर दिशा के बड़े भाई हैं. मीडिया रिपोट के मुताबिक, दिशा और मयूर करीब 35 साल से साथ काम कर रहे हैं.
भव्य गांधी- समय शाह
टप्पू का किरदार कर निभा चुके भव्य गांधी और गोगी का कैरेक्टर निभा रहे समय शाह कजिन भाई है. फिलहाल भव्य गांधी ने शो को अलविदा कह दिया है. वहीं, उनकी जगह राज अनादकट अब टप्पू का रोल कर रहे हैं. वहीं, दर्शकों ने भव्य गांधी के जाने के बाद राज को तुरंत अपना लिया.
अमित भट्ट के बच्चे
शो में एक बार दो छोटे-छोटे बच्चों ने स्पेशल अपीरियंस दी थी. दोनों का एक सीन में नजर आए थे. ये दोनों जुड़वा भाई थे. साथ ही बता दें कि ये दोनों शो में चंपकलाल का किरदार निभा रहे अमित भट्ट के बच्चे हैं. अभी दोनों टिक टॉक स्टार हैं.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










