ePaper

TMKOC: शो छोड़ सकती हैं 'अंजली भाभी', BMW जैसी गाड़ियों की मालकिन हैं नेहा मेहता

Updated at : 02 Aug 2020 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
TMKOC: शो छोड़ सकती हैं 'अंजली भाभी', BMW जैसी गाड़ियों की मालकिन हैं नेहा मेहता

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, neha mehta, anjali bhabhi : 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' शो 2008 से लगातार दर्शकों को खूब हंसाता आ रहा है. शो का हर किरदार अब लोगों के दिलों में बस चुका है. इस शो में तारक मेहता की पत्नी का रोल अंजली भाभी यानी नेहा मेहता (Neha Mehta) कर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते है नेहा मेहता एक अच्छी डांसर हैं और भारतनाट्यम में माहिर हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अंजली नेहा मेहता आनेवाले दिनों में शो का हिस्‍सा नहीं होंगी. चलिए आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, neha mehta, anjali bhabhi : ‘तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा’ शो 2008 से लगातार दर्शकों को खूब हंसाता आ रहा है. शो का हर किरदार अब लोगों के दिलों में बस चुका है. इस शो में तारक मेहता की पत्नी का रोल अंजली भाभी यानी नेहा मेहता (Neha Mehta) कर रही हैं. लेकिन क्या आप जानते है नेहा मेहता एक अच्छी डांसर हैं और भरतनाट्यम में माहिर हैं. वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अंजली नेहा मेहता आनेवाले दिनों में शो का हिस्‍सा नहीं होंगी. चलिए आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

शो छोड़ सकती हैं अंजली भाभी

स्‍पॉटब्‍वॉय ने सूत्र के हवाले से लिखा, नेहा मेहता ने अपना निर्माताओं को अपना निर्णय पहले ही बता दिया है. वह अब सेट पर रिपोर्ट नहीं कर रही हैं. कहा तो यह भी जा रहा है अंजली भाभी अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड्स में नजर नहीं आएंगी.

एक अच्छी डांसर हैं नेहा

नेहा मेहता के पिता फेमस लेखक हैं और उन्हीं की वजह से उन्होंने एक्टिंग करने का काम शुरू किया है. नेहा मेहता अच्छी डांसर हैं और भारतनाट्यम में माहिर हैं. नेहा काफी पहले से थियेटर से जुड़ी रहीं और इसके साथ ही क्लासिकल डांसर भी हैं.

Also Read: TMKOC: ‘अंजलि भाभी’ से लेकर ‘बबीता जी’ तक, शो के इन किरदारों ने अभी तक नहीं की है शादी

सिंगल हैं नेहा मेहता

तारक मेहता शो में शादीशुदा दिखने वाली अंजली असल जिंदगी में सिंगल हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है. लेकिवन अंजली अपने भावी पति के बारे में यह जरूर कहती हैं कि उन्हें ऐसा पति चाहिए, जो रिलेशन को गंभीरता से लेता हो.

इन सीरियल में काम किया

काफी साल गुजराती थिएटर में काम करने के बाद उन्होंने सबसे पहले टीवी शो डॉलर बहू में काम किया था. उसके बाद उन्होंने ‘भाभी’ में काम किया था और नेहा ने इस सीरियल में एक साल काम किया. इसके बाद नेहा ने सौ दादा सासु ना, रात होने को है और देस में निकला होगा चांद जैसे सीरियल में काम किया.

शो में लेती है इतने फीस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो में तारक की पत्नी का रोल निभाने वाली नेहा यानी अंजली भाभी इस शो के एक दिन के करीब 25 हजार रुपये लेती है. इसके साथ ही वो 15 दिन शूटिंग करती है. वहीं, कुछ मीडियो रिपोर्टस के मुताबिक, नेहा Audi, BMW जैसी गाड़ियों की मालकिन हैं.

Also Read: TMKOC: शो में ‘आयुष्मान खुराना’आ चुके हैं नजर, इस वजह से गोकुलधाम सोसायटी में रखा था कदम

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola