ePaper

TMKOC: शो में 'आयुष्मान खुराना'आ चुके हैं नजर, इस वजह से गोकुलधाम सोसायटी में रखा था कदम

Updated at : 21 Jul 2020 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
TMKOC: शो में 'आयुष्मान खुराना'आ चुके हैं नजर, इस वजह से गोकुलधाम सोसायटी में रखा था कदम

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Ayushmann Khurrana- तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लोगों को सालों से हंसाता आ रहा है. कई बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए सीरियल में नजर आ चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते है बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) भी शो में आ चुके है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो लोगों को सालों से हंसाता आ रहा है. कई बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए सीरियल में नजर आ चुके हैं. लेकिन क्या आप जानते है बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) भी शो में आ चुके है.

आयुष्मान खुराना तारक शो में तब नजर आए थे, जब वो फिल्मों में आए भी नहीं थे. दरअसल, 2009 में एक्टर ने इस टीवी के सेट यानी गोकुलधाम सोसायटी में कदम रखा था और सीरियल में नज़र आए थे. इस दौरान आयुष्मान खुराना होस्ट हुआ करते थे और इंडियन प्रीमियर लीग शुरू हो रही थी. आयुष्मान इस प्रोफेशनल T-20 क्रिकेट लीग से पहले आने वाले शो को होस्ट करते थे. इसी लीग के प्रचार के लिए वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर गए थे.

वहीं, तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है. मुंबई मिरर के साथ बातचीत में दिलीप जोशी ने बताया था “हम प्रति एपिसोड अधिकतम चार अभिनेताओं के साथ ही शूटिंग कर रहे हैं. हमने क्रू मेंबर्स में भी कटौती की है. निर्माताओं ने स्क्रिप्ट को बदल दिया है क्योंकि पहले कई पात्रों के बीच कॉमेडी सीन एकसाथ फिल्‍माए जाने थे. लेकिन अब सेट पर सीमित कलाकारों के साथ, कहानी में बदलाव के लिए यह जरूरी हो गया है.’

Also Read: TMKOC: कंगना रनौत की बहादुरी की कायल हुईं ‘बबीता जी’, कही ये बात

दिलीप जोशी ने साझा किया था कि वह 11 जुलाई से सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक दिन में 10 घंटे शूटिंग कर रहे हैं और यह भी उल्लेख किया है कि निर्माता असित मोदी शूटिंग के लिए सुरक्षा मानकों को निश्चित कर रहे हैं. इसमें एक सैनिटेशन टनल, तापमान और ऑक्सीजन के स्तर की निगरानी के लिए डॉक्टर, ज्वेलरी और अन्य उपकरणों को साफ करने के लिए एक यूवी रे मशीन शामिल हैं. हमें डर के साथ जीना सीखना होगा क्योंकि वायरस जल्दी खत्‍म नहीं होनेवाला है.’

सेट पर दोबारा लौटने को लेकर दिलीप जोशी ने कहा था कि, डर हमेशा उनके दिमाग में रहता है क्योंकि वे मास्क और दस्ताने पहने हुए लोगों से घिरे रहते हैं और सैनिटाइजर स्टैंड्स. सेट पर पूरा माहौल बदल गया है और दिन के अंत तक आप मानसिक रूप से सारी चीजें बदल गई हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola