Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कौन है नई सोनू खुशी माली, गोकुलधाम में देखने से पहले जान लें सबकुछ

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अब नई सोनी मिल गई है. खुशी माली ने पलक सिधवानी को रिप्लेस किया है. आने वाले एपिसोड में एक्ट्रेस जल्द ही गोकुलधाम सोसाइटी में नजर आएंगी. आइये जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. सीरियल अपनी आकर्षक कहानी के अलावा अपने स्टारकास्ट को लेकर भी खूब लाइमलाइट में बना रहता है. जहां बीते दिनों पलक सिधवानी ने अनाउंस किया कि वो शो छोड़ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने मेकर्स पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया. एक्ट्रेस ने 5 साल बाद शो छोड़ है. उनकी जगह मेकर्स ने नई सोनू को पेश किया.
खुशी पाली होंगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा की नई सोनू
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब सोनू भिड़े का किरदार खुशी माली निभाएंगी. बीते दिनों असित कुमार मोदी ने इस बात को कंफर्म किया. उन्होंने कास्टिंग को लेकर कहा, “सोनू टप्पू सेना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और उनकी उपस्थिति ने हमेशा दर्शकों को एंटरटेन ही किया है. खुशी माली को कास्ट करना एक सावधानीपूर्वक निर्णय था और हमारा मानना है कि वह सोनू की विशेषताओं को पूरी तरह से पकड़ लेती है. हम खुशी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं और उसका पूरा सपोर्ट करेंगे क्योंकि वह इस किरदार को जीवंत करेगी. हमें उम्मीद है कि हमारे दर्शक उन्हें वही प्यार देंगे जो उन्होंने पिछले 16 सालों से शो और इसके किरदारों को दिया है.”
कौन है तारक मेहता का उल्टा चश्मा की नई सोनू
खुशी माली टेलीविजन इंडस्ट्री में फिलहाल नई है. उन्होंने केवल एक शो, सहज सिन्दूर में किया है. इसके अलावा वह मॉडलिंग और कई विज्ञापनों का हिस्सा भी रह चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 56K फॉलोवर्स हैं. खुशी फैंस के लिए अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के चाहने वाले ये देखने के लिए बेताब हैं कि एक्ट्रेस शो में क्या तड़का लाती है.
Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की मुनमुन दत्ता को इस तरह मिला ‘बबीता जी का रोल’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










