Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नेहा मेहता की जगह लेंगी 'कुबूल है' एक्‍ट्रेस, निभायेंगी तारक की पत्‍नी का किरदार

Updated at : 24 Aug 2020 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:  नेहा मेहता की जगह लेंगी 'कुबूल है' एक्‍ट्रेस, निभायेंगी तारक की पत्‍नी का किरदार

taarak mehta ka ooltah chashmah sunayana fozdar replaces neha mehta actress play taarak wife bud: सीरीयल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है. शो के सभी किरदारों ने लोगों के दिलों में खास जगह बना है. हाल ही में दो कलाकारों गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) और नेहा मेहता ( Neha Mehta) ने शो छोड़ दिया है. वह पिछले 12 सालों से इस शो को हिस्‍सा थीं. गुरुचरण सिंह की जगह एक्टर बलविंदर सिंह सूरी ने ले ली है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरीयल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है. शो के सभी किरदारों ने लोगों के दिलों में खास जगह बना है. हाल ही में दो कलाकारों गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) और नेहा मेहता ( Neha Mehta) ने शो छोड़ दिया है. वह पिछले 12 सालों से इस शो को हिस्‍सा थीं. गुरुचरण सिंह की जगह एक्टर बलविंदर सिंह सूरी ने ले ली है. वहीं अब खबरें है कि मेकर्स को एक्ट्रेस नेहा मेहता का भी रिप्लेसमेंट मिल गया है.

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री सुनैना फौजदार (Sunayana Fozdar) शो में नेहा मेहता को रिप्लेस करेंगी. एक वेबसाइट ने नेहा मेहता के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया कि नेहा मेहता शो छोड़ चुकी हैं. हालांकि उन्‍होंने क्‍यों शो को अलविदा कह दिया फिलहाल इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है. सुनैना फौजदार शो में अंजलि भाभी के रोल में सैलेश लोढ़ा की पत्नी की भूमिका निभायेंगी.

सुनैना फौजदार ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत स्‍टार प्‍लस के शो संतान से की थी. इसके अलावा वह राजा की आयेगी बारात, कुबूल है, रहना है तेरी पलकों के छांव में, सीआईडी, सावधान इंडिया, आहट, एक रिश्‍ता साझेदारी का, लगी तुझसे लगन और फियर फाइल्‍स जैसे सीरीयल्‍स में नजर आ चुकी हैं.

Also Read: Prabhat Khabar Sunday Special: कौन हैं इंटरनेट सेंसेशन यशराज मुखाटे? ‘कोकिलाबेन रैप’ बनाकर रातोंरात हुए फेमस, VIDEO

बताया जा रहा है कि नेहा मेहता ने मेकर्स को अपने फैसले के बारे में जानकारी दी दे है और अब उन्होंने सेट पर रिपोर्ट करना भी बंद कर दिया है. वेबसाइट से सूत्र के हवाले से लिखा,’ नेहा मेहता ने अपने फैसले की सूचना पहले ही निर्माताओं को दे दी थी और उन्होंने नेहा को मनाने की कोशिश भी की. लेकिन अभिनेत्री के करियर की कुछ अलग योजनाए हैं और इसलिए उन्‍होंने इस शो को अलविदा कहने का फैसला किया.”

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह से बलविंदर सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है. हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि सोढ़ी ने अपने पिता की सेहत का ध्यान रखते हुए शो को छोड़ने का फैसला लिया है. बता दें कि अभिनेता के पिता की तबीयत ठीक नहीं है. उनकी हाल ही में आपातकालीन सर्जरी हुई है. फिलहाल अभी तक मेकर्स की ओर से सोढ़ी के कैरेक्टर को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

गुरुचरण सोढ़ी के शो छोड़ने के बाद इसमें इंट्री हुई है एक्टर बलविंदर सिंह सूरी की. बलविंदर ने फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख खान के दोस्त का किरदार निभाया था. इसके अलावा उन्हें ‘धमाल’, ‘साजन चले ससुराल’ और ‘वो लोफर’ जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola