Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू भिड़े ने गोली संग शेयर की ये खास तसवीर, फैंस बोले- टप्पू रोया होगा...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2021 6:23 PM
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू भिड़े का किरदार निभा चुकी निधि भानुशली ने गोली यानी कुश शाह के साथ एक तसवीर शेयर की है जो चर्चा में आ गई है.

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिड़े का किरदार निभा चुकी निधि भानुशली ने गोली यानी कुश शाह के साथ एक तसवीर शेयर की है जो चर्चा में आ गई है. इस तसवीर में कुश और निधि साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं. इस तसवीर में कुश शाह के हाथ में झाड़ू हैं. वहीं निधि भानुशाली उनके पास खड़ी हैं. इस तसवीर पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस तसवीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, बातों का अंजाम.

इस तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, गोली बेटा मस्ती नहीं. एक और यूजर ने लिखा, टप्पू कहीं कोने में बैठकर रो रहा होगा. एक और यूजर ने लिखा, टप्पू अब कहेगा- ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगा. एक और यूजर ने लिखा, ए गोळ्या, दूर रह मेरी सोनू से. एक और यूजर ने लिखा, लंबे समय बाद सोनू और गोली एकसाथ.

भले की निधि भी शो छोड़ चुकी हैं. लेकिन उनकी टप्पू सेना के साथ काफी अच्छी है. हालांकि एक इंटरव्यू में कुश शाह यानी गोली ने खुलासा किया था कि शो के शुरुआत में निधि को कोई भी बिल्कुल पसन्द नहीं करता था.

टीवीटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कुश ने निधि को पसंद नहीं करने का चौंकाने वाला खुलासा किया था. कुश शाह ने बताया कि शुरुआत में निधि भानुशाली को कोई पसंद नहीं करता. वे सभी झील मेहता के बहुत अच्छे दोस्त थे और उन्हें उसे नये ‘सोनू’ के रूप में स्वीकार करने और उसके साथ दोस्ती करने में कुछ समय लगा.

कुश शाह जो अब निधि भानुशाली के बहुत करीबी दोस्त हैं ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि शरुआती दिनों में निधि और उसकी हमेशा कैटफाइट होती रहती थी. बता दें कि निधि ने 2013 से 2019 तक ‘सोनू’ की भूमिका निभाई थी. जिसके बाद उन्हें पलक सिधवानी ने रिप्लेस किया था.

इस दौरान निधि ने यह भी खुलासा किया कि शुरू में उनकी कैट फाइट हुई थी, लेकिन बाद में कुश से उनकी गहरी दोस्ती हो गई. गौरतलब है कि निधि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.आए दिन एक्ट्रेस अपनी एक से बढ़कर एक तसवीरें शेयर करती रहती है. निधि कई बार अपनी बिकिनी फोटोज से फैंस के होश उड़ा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










