ePaper

Taarak Mehta की पुरानी सोनू ने थियेटर के अंदर से शेयर की ये सेल्फी, फैंस बोले- भिड़े भाई की लापरवाही...

Updated at : 20 Nov 2021 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta की पुरानी सोनू ने थियेटर के अंदर से शेयर की ये सेल्फी, फैंस बोले- भिड़े भाई की लापरवाही...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Nidhi Bhanusali selfie : निधि भानुशाली ने कुछ तसवीरें शेयर की है जिसमें वो सिनेमाघर में नजर आ रही हैं. उन्होंने कई तसवीरें शेयर की है जिसमें वो मूवी इंज्वॉय कर रही हैं. उनके कैप्शन से साफ है कि वो लंबे समय बाद सिनेमाघर में लौटीं हैं.

विज्ञापन

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में सोनू भिड़े (Sonu Bhide) का किरदार निभा चुकीं निधि भानुशाली (Nidhi Bhanusali) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने कुछ तसवीरें शेयर की है जिसमें वो सिनेमाघर में नजर आ रही हैं. उन्होंने कई तसवीरें शेयर की है जिसमें वो मूवी इंज्वॉय कर रही हैं. उनके कैप्शन से साफ है कि वो लंबे समय बाद सिनेमाघर में लौटीं हैं. उनकी इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

निधि भानुशाली पहले सिनेमाघर के बाहर बैठी नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी में वो सेल्फी लेती दिख रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, शहर से दूर रहने के कारण हम सिनेमाघरों से दूर ही रहे. हमने यात्रा के दौरान अपने लैपटॉप पर कई बेहतरीन फिल्मों का आनंद लिया है लेकिन जो बेजोड़ है वह है बड़े पर्दे पर एक उत्कृष्ट कृति को देखने का अहसास. ऐसा महसूस होता है कि सचमुच घर वापस आ गये हैं.

https://www.instagram.com/p/CWfhzCkMhQy/

उनकी इस तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, भिड़े भाई की लापरवाही झलक रही है! एक और यूजर ने लिखा, आप बेहद खूबसूरत लग रही है. एक और यूजर ने लिखा, हमें वहीं सोनू और टप्पू शो में वापस चाहिए. एक और यूजर ने लिखा, ये आपके साथ हमेशा कौन रहता है. एक और यूजर ने लिखा, आपका हेयरस्टाइल काफी अलग है.

निधि ने साल 2012 में झील मेहता को सोनू के किरदार से रिप्लेस किया था और अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीता था. निधि ने टीवी डेब्यू ही इस शो के साथ किया था. साल 2019 में निधि भानुशाली ने शो छोड़ दिया था और उन्हें पलक सिधवानी ने रिप्लेस किया था. सोनू ने तारक मेहता इसलिए छोड़ा ताकि वह अपनी हायर स्टडीज पर ध्यान दे सकें. उन्हें ट्रैविलंग का भी काफी शौक है. वो अक्सर इसकी तसवीरें शेयर करती रहती हैं.

Also Read: Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी की धमाकेदार वापसी, टॉप 5 कंटेस्टेंट के अलावा सभी सदस्य होंगे शो से बाहर! VIDEO

असल जिंदगी में निधि काफी स्टाइलिश औऱ खूबसूरत है. इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें है, जिसपर लाखों लाइक्स और कमेंट्स है. शो से निकलने के बाद निधि भानुशाली सोशल मीडिया पर अपडेट देती रहती है. कुछ महीने पहले निधि ने सेप्टम पियर्सिंग करवाई थी, जो फैंस को खूब पसन्द आई थी. सेप्टम पियर्सिंग यानी नाक के नीचे दोनों छेदों के बीच वाली जगह पर छेद कराकर ज्वेलरी पहनना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola