ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े की बेटी 'सोनू' के इस वीडियो पर फैंस का आया दिल, कमेंट में लिखा- आप भी अपना... VIDEO

Updated at : 13 Oct 2020 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: भिड़े की बेटी 'सोनू' के इस वीडियो पर फैंस का आया दिल, कमेंट में लिखा- आप भी अपना... VIDEO

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Palak Sidhwani, sonu : तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार पलक सिद्धवानी (Palak Sidhwani) निभा रही है. पलक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और आये दिन अपनी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है. फैंस भी इनपर जमकर लाइक एंड कमेंट करते है.

विज्ञापन

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Palak Sidhwani, sonu : तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू का किरदार पलक सिद्धवानी (Palak Sidhwani) निभा रही है. पलक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और आये दिन अपनी तसवीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती है. फैंस भी इनपर जमकर लाइक एंड कमेंट करते है.

असल जिंदगी में पलक को डांस करना बेहद पसन्द है औऱ वो डांसिंग क्लासेज भी जाती है. साथ ही वो अपने हेल्थ का भी पूरा ख्याल रखती है. इसके लिए पलक जमकर एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेती है. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पंजाबी सॉन्ग ‘खयाल रख्या कर’ पर अपने एक्सप्रेशन दे रही है.

https://www.instagram.com/p/CGNkaaCJBql/

पलक के इस वीडियो पर ढ़ेर सारे कमेंट्स आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘आप भी अपना ख्याल रखा करो’. एक ने लिखा, ‘मैम आप बहुत क्यूट हो’. एक ने लिखा, ‘प्लीज प्लीज रिप्लाई कर दो टप्पू की सोनू’. एक यूजर ने लिखा, ‘नजरें मेरी जम गई एक जगह पर और वो जगह है आपका चेहरा’.

https://www.instagram.com/p/CGFekMepTgX/
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘बबीता जी’ का डेविल लुक देख फैंस चौंके, कमेंट में लिखा- डर लग रहा…

वहीं, हाल ही में पलक सिद्धवानी सोशल मीडिया फैंस पर भड़क गई थी. दरअसल सोशल मीडिया पर लोग उनकी तसवीरें क्रॉप कर मीम्‍स शेयर करते हैं, जिस वजह से पलक भड़क गई हैं. पलक सिद्धवानी ने लिखा,’ सभी मीम्‍स बनाने वालों के लिए, फालतू नफरत फैलाने वाले पन्ने, पहली और आखिरी बार चेतावनी दे रहा हूं कि आप मेरी तसवीरों का इस्‍तेमाल करना बंद कर दें, मेरी तस्वीरों को फोटोशॉप करना बंद कर दें, मेरे बारे में घटिया बातें लिखना बंद कर दें. जब पहले से ही इतना कुछ हो रहा हो तो नफरत फैलाना बंद करें.’

Also Read: सपना चौधरी ने घूंघट ओढ़ स्टेज पर किया शानदार डांस, तहलका मचा रहा VIDEO

उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था,’ अगर आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मुझे फॉलो न करें, यह आसान है, लेकिन आपको मेरा अपमान करने या मेरे बारे में बकवास फैलाने का कोई हक नहीं है, और इसके बावजूद अगर मुझे कोई ऐसा पोस्ट नजर आता है, मेरी गरिमा को कोई नुकसान पहुंचाता है या धमकी देता है, या मेरी मानसिक शांति को नष्ट कर देता है, मैं कसम खाती हूं कि इसके कठोर परिणाम होंगे. मुझे ऐसी कोई भी कार्रवाई करने के लिए मजबूर न करें, जो आपके पेज को या आपको नुकसान पहुंचाए. इंसानियत सीख लो यार.’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola