ePaper

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah की सोनू ब्लू लहंगे में दिखी बेहद खूबसूरत, फैंस बोले- किसी की नजर ना लगे

Updated at : 16 Dec 2021 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah की सोनू ब्लू लहंगे में दिखी बेहद खूबसूरत, फैंस बोले- किसी की नजर ना लगे

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली पलक सिधवानी उर्फ सोनू भिड़े की लेटेस्ट तसवीर वायरल हो रही हैं. ब्लू ड्रेस में वो काफी खूबसूरत लग रही है.

विज्ञापन
undefined

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली पलक सिधवानी उर्फ सोनू भिड़े की हर फोटो पर फैंस हजारों लाइक्स बरसाते है. पलक ने लेटेस्ट तसवीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. तसवीरों में वो ब्लू लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही है. बालों को एक्ट्रेस ने सेमी कर्ल करा रखा है. फोटोज से उनके चाहने वालों की नजर नहीं हट रही.

undefined

पलक सिधवानी इस स्टाइलिश ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आप मेरी फेवरेट हो. एक यूजर ने लिखा, आपका नया डांस वीडियो कब आ रहा. एक दूसरे यूजर ने लिखा, किसी की नजर ना लगे. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आपसे सुन्दर कोई नहीं. कई यूजर्स ने दिल वाला इमोजी भी बनाया.

undefined

कुछ समय पहले पलक सिधवानी नये अपार्टमेंट में शिफ्ट हुई थी. इस गुड न्यूज को एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ शेयर किया था. पलक अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपडेट शेयर करती रहती है. तारक शो में एक्ट्रेस ने निधि भानुशाली को रिप्लेस किया था. निधि के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है और अभी तक फैंस उन्हें याद करते है.

undefined

‘टप्पू सेना’ की सदस्य पलक सिधवानी कमाल की डांसर हैं. पलक अपने डांस वीडियो को फैंस के साथ शेयर करती रहती है. उनके रील्स वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते है. पलक ने साल 2019 में शो में इंट्री ली थी. बता दें कि वो अमूल मक्खन के विज्ञापन और डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज होस्टेजेस में भी काम कर चुकी है.

undefined

पलक चर्चित म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आ चुकी हैं. इस शो के जरिए ही उन्हें उनकी पहली सैलरी मिली थी. उन्होंने इसके लिए एक प्रोमो शूट किया था और उन्हें चंद हजार रुपये मिले थे. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक एपिसोड के लिए 35 से 40 हजार रुपये फीस लेती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola