ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनू ने किया इंटरनेट का पारा हाई, स्टाइलिश आउटफिट में दिखी बेहद ग्लैमरस

Updated at : 24 Dec 2021 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनू ने किया इंटरनेट का पारा हाई, स्टाइलिश आउटफिट में दिखी बेहद ग्लैमरस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू यानी पलक सिधवानी ने लेटेस्ट फोटोज से फैंस को इंप्रेस कर दिया है. पलक की अदा नयी फोटो में देखने लायक है.

विज्ञापन
undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू यानी पलक सिधवानी ने एक बार फिर से नयी फोटो शेयर की हैं. पलक सिधवानी इस तसवीर में काफी स्टाइलिश नजर आ रही है. रेड कलर का टॉप और क्रीम कलर का जींस पहना हुआ है. बेड पर बैठकर वो पोज दे रही है. उनकी ये फोटो बेहद खूबसूरत है और उनके चेहरे पर एक ग्लो दिख रहा है.

undefined

पलक सिधवानी ने अपने लैप पर तकिया रखा है और एक्ट्रेस के चेहरे पर एक मुस्कान दिख रही हैं. पलक के पीछे क्रिसमस ट्री रखा दिख रहा है और वो काफी खूबूसरत से सजाया हुआ है. पलक की लेटेस्ट फोटो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, लाल ड्रेस में आप सबसे सुन्दर लगती है. एक ने लिखा, आपका नया डांस वीडियो कब आएगा.

undefined

पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. एक्ट्रेस तसवीर और डांस वीडियो के अलाव यूट्यूब वीडियोज भी बनाती है. उन्हें डांस का भी काफी शौक है. बता दें कि तारक शो में पढ़ाकू और सीधी-सादी दिखने वाली सोनू असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश है.

undefined

कुछ हफ्ते पहले ही पलक सिधवानी कौन बनेगा करोड़पति में नजर आई थी. दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम केबीसी में शानदार शुक्रवार के एक एपिसोड में शामिल हुई थी. इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सबके साथ मिलकर काफी मस्ती की थी. शो के कई प्रोमोज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

undefined

पलक सिधवानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में निधि भानुशाली को रिप्लेस किया था. निधि ने तारक शो में झील मेहता की जगह ली थी. हालांकि निधि के शो छोड़ने के बाद भी फैंस उनकी पोस्ट का बेताबी से इंतजार करते है. वहीं, पलक ने अब दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली है. शो में अब उन्हें दो साल हो गए है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए 35 से 40 हजार रुपये फीस लेती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola