Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पुरानी सोनू ने 6 साल बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये बस एक काम…

Updated:
विज्ञापन

Nidhi Bhanushali on quitting tmkoc

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपने दिलचस्प ट्रैक से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही थी कि जेठालाल और बबीता जी ने इसे छोड़ दिया है. हालांकि मेकर्स ने बताया कि यह महज रूमर्स हैं. अब पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली ने शो छोड़ने पर बात की.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि इसके कैरेक्टर से दर्शक काफी जुड़े हुए हैं और उनके बारे में छोटी से छोटी अपडेट जानना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर कई दिनों से ऐसी रूमर्स है कि जेठालाल और बबीता जी ने शो को छोड़ दिया है. अब पुरानी सोनू यानी निधि भानुशाली ने कहा कि उन्हें नहीं लगता शो छोड़ने के लिए किसी को सफाई देने की जरूरत है.

विज्ञापन

6 साल बाद शो छोड़ने पर क्या बोली निधि भानुशाली

निधि भानुशाली यानी पुरानी सोनू ने 6 साल बाद शो छोड़ने पर बात की. उन्होंने हिंदी रश संग बात करते हुए कहा, ”जिस समय मैंने सीरियल को अलविदा कहा, उस समय पता था कि यह काफी बड़ा है, इसने मेरे जैसे कई एक्टर्स को पहचान दी है, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि अंत में ये बस एक काम है. इसलिए मुझे लगता है कि इस मामले में मुझे कोई भी सफाई देने की जरूरत नहीं है.” एक्ट्रेस ने आगे कहा, हर सिक्के के दो पहलू होते हैं. हर कोई अपना बेस्ट चूज करने की चाह में लगा रहता है. मैंने वही चूज किया, जो मुझे उस समय करना था और मेरे लिए कहीं न कहीं सही था.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड में दर्शक देखते हैं कि गोकुलधाम सोसाइटी वाले मेहता साहब के बॉस के बंगले में छुट्टियां मनाने जाते हैं. यहां उनका सामना चकोरी नाम की भूतनी से होती है. काला साया से जहां पोपटलाल प्यार कर बैठा है, वहीं भिड़े को वह डराती है और उससे कपड़े धुलवाती है. हालांकि जब भिड़े ने सारी सच्चाई सोसाइटी वालों को बताई, तो किसी ने यकीन नहीं किया. तब जाकर केयरटेकर ने सच्चाई बताई कि चकोरी ही भूत है. इससे सभी हैरान रह गए. हाल ही के प्रोमो में दिखाया गया कि भूतनी सभी सोसाइटी वालों ने कपड़े धुलवा रही है.

यह भी पढ़ें- Metro In Dino First Review: मेट्रो इन दिनों का पहला रिव्यू आया सामने, जानें फ्लॉप हुई या हिट, मिले इतने स्टार्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola