TMKOC: अब 'दयाबेन' बनेंगी टीवी की ये एक्ट्रेस? मेकर्स ने किया अप्रोच, जानें कौन है वो शख्स

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन के रोल के लिए मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा को अप्रोच किया है. बता दें कि ये किरदार दिशा वकानी निभाती थी. हालांकि वो काफी समय से शो से गायब है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में दयाबेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) की वापसी कब होगी. इस सवाल के जवाब का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे है. हालांकि बीच में खबरें आई थी कि मेकर्स दयाबेन के लिए ऑडिशन ले रहे है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा (Aishwarya Sakhuja) को दयाबेन के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी को इस शो ने एक पहचान दी है. आज भी दर्शक उन्हें शो में देखने के लिए बेताब है. पिछले दिनों मेकर्स ने ये साफ कर दिया था कि वो नयी दिशा के लिए ऑडिशन ले रहे है. ऐसे में टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा को दया की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है. हालांकि उन्हें फाइनल किया गया है या नहीं, इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है.
https://www.instagram.com/p/CenX3mCtoqf/
जूम टीवी डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि ऐश्वर्या उन एक्ट्रेसेस में से एक थीं, जो इस भूमिका के लिए चुने जाने वाले लिस्ट में शामिल थी. सूत्र के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपने लुक टेस्ट में काफी तारीफ बटोरी. उन्होंने बेहतरीन परफार्मेंस दिया. हालांकि इस बारे में ऐश्वर्या से संपर्क करने की कोशिश की गई है, लेकिन उनकी तरफ से कुछ कहा नहीं गया.
Also Read: TMKOC: नेहा मेहता के आरोपों पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- झूठे आरोप लगाने के बजाय हमारे…
गौरतलब है कि ऐश्वर्या सखूजा साराभाई वर्सेज साराभाई के ओटीटी वर्जन में नजर आई थी. इसके अलावा वो ये है चाहते शो में काम कर चुकी है. वहीं, कुछ समय पहले खबरें आई थी कि राखी विजान को दयाबेन के किरदार के लिए फाइनल किया गया है. इस खबर के वायरल होते ही राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि ये खबर में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने लिखा था, हैलो सभी को. यह खबर एक अफवाह है और इससे मैं खुद हैरान हूं. मुझे निर्माताओं या चैनल द्वारा संपर्क नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




