Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: माधवी भाभी ने शो में 17 साल से काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सालों बाद मुझे…

Sonalika Joshi on tmkoc
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. अब शो में माधवी भाभी का रोल निभाने वाली सोनालिका ने अपने करियर को लेकर बात की.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनालिका जोशी पिछले 17 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भिड़े के रूप में फैंस को एंटरटेन कर रही हैं. उनकी और आत्माराम भिड़े की जुगलबंदी फैंस को खूब पसंद आती है. यही वजह है कि उन्हें टीवी स्क्रीन पर देखने में काफी मजा आता है. सीरियल में माधवी भाभी अचार पापर का बिजनेस भी करती हैं. अब उन्होंने एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में सीरियल में काम करने और अपनी करियर की शुरूआत को लेकर बात की.
बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखती थी सोनालिका
सोनालिका जोशी ने राजश्री मराठी के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, ”बचपन से ही, मैंने एक्टिंग के लिए कई पुरस्कार जीते थे और इसलिए मुझे कहीं न कही पता था कि मैं इस लाइन में कुछ अच्छा कर सकती हूं. हम जलगांव में एक बंगले में रहते थे और हमारे पास एक एंबेसडर कार भी थी, लेकिन यह सब छोड़कर मुंबई आई और 1 कमरे के किचन वाले घर में अपना जीवन शुरू किया. बाबा को शहर के बारे में कुछ भी पता नहीं था, लेकिन हमारे सपनों के लिए, उन्होंने स्वीकार किया और एक्टिंग के लिए प्रेरित किया.”
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनालिका को दी पॉपुलैरिटी
सोनालिका ने आगे कहा, ”हमारे पड़ोसी एक अभिनेता थे और जब उन्होंने मुझे देखा, तो उन्होंने मेरी मां से पूछा कि क्या मैं उनके नाटक में अभिनय करूंगी और तुरंत मुझे कई और ऑफर्स मिलने लगे. वह मेरा पहला नाटक था और वह भी हिंदी में, उसके बाद मैंने अपना पहला हिंदी टीवी शो उड़न छू किया. इसलिए मेरा मानना है कि हिंदी इंडस्ट्री मेरी नियति थी और सालों बाद मुझे तारक मेहता का उल्टा चश्मा मिला. इस शो ने मुझे नेम, फेम और पॉपुलैरिटी दी.”
शो में काम करने पर क्या बोली सोनालिका
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि यह शो हर मायने में मेरे लिए खास है, क्योंकि इससे मुझे माधवी भाभी का जो नाम मिला, इससे दर्शक मुझे बाहर भी जानते हैं और मेरे साथ फोटो खिंचवाते हैं. सेट पर जाना और बाकी कलाकार के साथ काम करना भी काफी अच्छा रहता है.
यह भी पढ़ें- Pawandeep Rajan की एक्सीडेंट के बाद अस्पताल से पहली तसवीर आई सामने, सिंगर की हालत देख आंखें होंगी नम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










