Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गरबा नाइट में जेठालाल का धमाल, स्टेज पर किया जबरदस्त डांस, मूव्स ने जीता फैंस का दिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Sep 2025 8:57 AM
दिलीप जोशी का गरबा डांस, फोटो- इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम जेठालाल यानी दिलीप जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जेठालाल गरबा नाइट में डांस करते दिख रहे हैं. उनका अंदाज काफी हटके दिख रहा है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फेमस सिटकाम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को टीवी की दुनिया में 17 साल हो गए. इतने साल बाद भी सीरियल आज भी दर्शकों को पसंद है. आज के नये जेनरेशन के लोग भी शो को देखना पसंद करते हैं. जेठालाल यानी दिलीप जोशी का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक्टर गरबा का आनंद लेते दिखे. उनके डांस करने का अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.
मुंबई में बीती रात गरबा नाइट का आयोजन किया गया था, जिसमें दिलीप जोशी भी पहुंचे थे. एक्टर ने स्टेज पर अपना सिग्नेचर स्टेप भी किया. उन्होंने व्हाइट कलर का स्टाइलिश कुर्ता पहना था और स्टेज पर डांस करते हुए वह काफी खुश भी दिखे. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस इवेंट में दिलीप जोशी के अलावा कई बड़े सितारे नजर आए, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी, राम शमीन,ओरी, पूनम पांडे, नगमा मिराजकर, विवेक दहिया हैं. दिव्यांका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति विवेक के साथ डांस करती दिखी. इसके अलावा ओरी भी गरबा नाइट में फुल ऑन एंजॉय करते नजर आए.
यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सलमान खान के साथ दयाबेन ने किया था गरबा, झूम-झूम कर किया था डांस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










