Shailesh Lodha ने नए शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कब मुकाबला करना….

Updated:
विज्ञापन
Shailesh Lodha ने नए शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- कब मुकाबला करना….

Shailesh Lodha: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा अब नए शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी में नजर आ रहे हैं. उनकी एक्टिंग को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Shailesh Lodha: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में मेहता साहब का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा को आज भी फैंस मिस करते हैं. उनकी और जेठालाल की जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आती थी. हालांकि एक्टर ने मेकर्स संग अनबन की वजह से शो छोड़ दिया. उनकी जगह सचिन श्राफ ने ली. शैलेश अब नए फिक्शन शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी का हिस्सा हैं. अब एक्टर ने अपने किरदार को लेकर बात की.

एडवोकेट अंजलि अवस्थी में एंट्री लेने पर क्या बोले शैलेश लोढ़ा

शैलेश लोढ़ा ने कुछ हफ्ते पहले ही एडवोकेट अंजलि अवस्थी में एंट्री की थी और जिस तरह से दर्शकों ने उनकी भूमिका को सराहा है, उससे वह काफी खुश हैं. अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, “मुझे वकील रमेश पटेल का किरदार बहुत दिलचस्प लगा, क्योंकि इसमें कई शेड्स हैं. यह किरदार भगवान कृष्ण से प्रेरित है, क्योंकि वह हमेशा जरुरत पड़ने पर सलाह देते हैं. मेरे कैरेक्टर के पास धैर्य और शांति है. वह जानता है कि कब मुकाबला करना है.”

शैलेश लोढ़ा इस बात को लेकर हैं खुश

शैलेश लोढ़ा ने आगे कहा, “मुझे अभी तक नहीं पता कि यह किरदार लंबे समय तक रहेगा या नहीं. मेरे लिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि यह सब कहानी पर निर्भर करता है. मुझे यह किरदार पसंद आया, इसलिए मैंने इसे हां कहा है. मैं दो साल के बाद एक फिक्शन शो कर रहा हूं और मुझे इस बात की खुशी है.”

शैलेश ने की है ये पढ़ाई

दिलचस्प बात यह है कि शैलेश लोढ़ा ने कानून की पढ़ाई की है, लेकिन वह कोर्स पूरा नहीं कर सके. इसपर बात करते हुए एक्टर ने कहा, “मैं एक लॉ कॉलेज में गया और दो साल तक टॉपर भी रहा, लेकिन तीसरे साल में, मैं कुछ पर्सनल कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हुआ. हां, मैंने अपनी एलएलबी की पढ़ाई पूरी नहीं की है, लेकिन इस किरदार के जरिए मुझे एक वकील की भूमिका निभाने का मौका मिला.”

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेहता साहब के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस शो में निभाएंगे वकील का रोल

Also Read- Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पलक सिधवानी ने मेकर्स पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, बोलीं- शो छोड़ना चाहती हूं लेकिन…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

शैलेश लोढ़ा ने कुछ हफ्ते पहले ही एडवोकेट अंजलि अवस्थी में एंट्री की थी और जिस तरह से दर्शकों ने उनकी भूमिका को सराहा है, उससे वह काफी खुश हैं. अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, "मुझे वकील रमेश पटेल का किरदार बहुत दिलचस्प लगा, क्योंकि इसमें कई शेड्स हैं. यह किरदार भगवान कृष्ण से प्रेरित है, क्योंकि वह हमेशा जरुरत पड़ने पर सलाह देते हैं. मेरे कैरेक्टर के पास धैर्य और शांति है. वह जानता है कि कब मुकाबला करना है."