तारक मेहता का उल्टा चश्मा का ये किरदार जल्द बनेगा दूल्हा, जानें कौन होंगी उनकी दुल्हनिया

Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Feb 2023 9:08 PM

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लेखक तारक मेहता का किरदार निभाने वाले सचिन श्रॉफ जल्द ही शादी करने वाले हैं. वह 25 फरवरी, 2023 को अपनी दुल्हनियां संग सात फेरे लेंगे. बता दें कि अभिनेता ने पहले टीवी अभिनेत्री जूही परमार से शादी की थी. उनकी 10 साल की बेटी समायरा है.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. दर्शक सभी किरदार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. अब शो में तारक मेहता का रोल निभाने वाले सचिन श्रॉफ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वह 25 फरवरी, 2023 को अपनी दुल्हनिया संग सात फेरे लेंगे. बता दें कि अभिनेता ने पहले टीवी अभिनेत्री जूही परमार से शादी की थी. उनकी 10 साल की बेटी समायरा है. ऐसा लग रहा है कि सचिन आखिरकार आगे बढ़ने और फिर से बसने के लिए तैयार हैं.

सचिन श्रॉफ जल्द करेंगे शादी

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन श्रॉफ 25 फरवरी को मुंबई में एक फैमिली फ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता की गुपचुप शादी में शामिल होने जा रहे एक मेहमान ने बॉम्बे टाइम्स को बताया कि सचिन की होने वाली दुल्हन की पहचान को गुप्त रखा गया है, क्योंकि परिवार चाहता है कि सब कुछ शांति से हो.

https://www.instagram.com/p/CcpzZfFlSzg/?hl=en
सचिन की दुल्हनियां करती हैं ये काम

सूत्र ने आगे शादी के बारे में खुलासा किया कि यह एक अरेंज्ड मैरिज है और होने वाली दुल्हन इंडस्ट्री से नहीं है और पार्ट-टाइम इवेंट ऑर्गनाइजर और इंटीरियर डिजाइनर है. साथ ही, होने वाली दुल्हन कई सालों से सचिन की दोस्त है और पिछले महीने ही सचिन के परिवार ने अभिनेता को शादी करने का सुझाव दिया था. सूत्र ने यह भी कहा कि सचिन ने अपने परिवार के सुझाव पर गंभीरता से विचार किया और इस तरह आगे बढ़ने का फैसला किया. आपको बता दें कि सचिन श्रॉफ ने साल 2009 में अभिनेत्री जूही परमार के साथ शादी की थी. हालांकि, नौ साल बाद, दोनों 2018 में अलग हो गए. उनकी 10 साल की बेटी समाइरा है.

https://www.instagram.com/p/CEN_wD_HC56/?hl=en
Also Read: Gadar के विलेन अमरीश पुरी की बेटी खूबसूरती में बड़े बड़े अभिनेत्रियों को करती हैं फेल,जानिये क्या करती हैं काम
सचिन श्रॉफ का करियर

सचिन श्रॉफ ने टीवी, ओटीटी और फिल्मों में काम किया है और कई शो और वेब सीरीज में अभिनय किया है. वह सिंदूर तेरे नाम का, सात फेरे: सलोनी का सफर, नाम गम जाएगा, शगुन और परमावतार श्री कृष्ण जैसे शो का हिस्सा रहे हैं. सचिन ने प्रकाश झा की आश्रम में भी अभिनय किया था और उन्हें डबल एक्सएल में भी देखा गया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने अभिनय किया था. उन्हें ‘गूम है किसी के प्यार में’ में राजीव की भूमिका निभाते हुए भी देखा गया था. कुछ महीने पहले, सचिन को हिट सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता की भूमिका निभाने के लिए शैलेश लोढ़ा की जगह लिया गया था.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola