TMKOC में जेठालाल-टप्पू को रोता देख फैंस हुए इमोशनल, बोले- दयाबेन तो आई नहीं, अब हम सीरियल नहीं....

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Dec 2023 12:40 PM

विज्ञापन

asit modi on dayaben return

तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट शो रहा है. सीरियल में जेठालाल और दया की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है. हालांकि बीते एपिसोड में हमने देखा कि एक बार फिर दया की एंट्री नहीं हुई. जिसके बाद फैंस मेकर्स को जमकर भला बुरा कह रहे हैं.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ एक ऐसा शो है, जो 15 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. ये शो अक्सर टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाता है, सीरियल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. शो ने अब तक लगभग 3900 से ज्यादा एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं. फैंस शो के एक भी एपिसोड को मिस नहीं करते हैं. हालांकि बीते 6 सालों से सीरियल में एक किरदार को दर्शक काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं. उनके बिना जेठालाल और गोकुलधाम सोसाइटी अधूरी लगती है. जी हां हम बात कर रहे हैं दयाबेन की. दिशा वकानी जो की टप्पू की मम्मी बनकर दर्शकों के दिलों पर कई सालों तक राज करती आई हैं. वो अपनी बेटी की डिलीवरी के बाद 2017 से ब्रेक पर हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने एक बेटे को भी जन्म दिया. इधर फैंस उनके शो में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सीरियल को बॉयकॉट कर रहे हैं फैंस

बीते एपिसोड में दिखाया गया कि दया अब वापस आने वाली है, हालांकि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है, लेकिन हर बार किसी न किसी बहाने से उनकी एंट्री नहीं हो पाई है. इस बार फैंस को पूरा भरोसा था कि दयाबेन वापस आएंगी, लेकिन इस बार भी शो के मेकर्स ने दर्शकों को निराश किया है. इस बार जेठालाल को रोता देख फैंस भी भावुक हो गए हैं और उनका कहना है की मेकर्स सबके इमोशंस के साथ खेल रहे हैं. दर्शकों का ये भी कहना है की इस शो को अब बॉयकॉट कर देना चाहिए.

दयाबेन के दोबारा न लौटने पर फूट-फूटकर रोते नजर आए जेठालाल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने एक बार फिर एक हफ्ते के लिए दयाबेन के शो में वापस आने की उम्मीद जगा दी थी, लेकिन हमेशा की तरह एक बार फिर मेकर्स ने सभी के उम्मीदों को तोड़ दिया. दया के वापस न आने से तारक मेहता के फैंस का दिल फिर से टूट गया. दिशा वकानी को वापस नहीं लाने के लिए दर्शकों ने मेकर्स के प्रति निराशा और नारजगी व्यक्त की है और ये करने के लिए उनहोनें अपने ट्विटर हैंडल का सहारा लिया. उन्होंने #BoycottTMKOC नाम का ट्रेंड भी शुरू किया है.

Also Read: TMKOC में दयाबेन की हुई एंट्री, जेठालाल ने कार का गेट खोल बोला- आइये पधारिए टप्पू की मम्मी जी…

फैंस ने ट्वीट कर जाहिर की अपनी नाराजगी

एक यूजर ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए लिखा, “पता नहीं था जेठालाल कभी हमें रुलाएगा भी… फिर से दया वापस नहीं आई, अब कोई भी इस शो को नहीं देखना चाहता, मैं 2-3 साल पहले ही छोड़ चुका हूं. अभी भी दिलीप सर की एक्टिंग देखकर हैरान हूं.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, मैं ये शो बस इसलिए देख रहा हूं, क्योंकि मेरे पापा इसे देखते हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ये एवरग्रीन जोड़ी अब कभी स्क्रीन पर वापस नहीं आएगी. अब कई साल बीत चुके हैं और हम इस जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन शो के मेकर्स हमें सिर्फ लॉलीपॉप पकड़ाकर हमारा मजाक बना रहे हैं.” उनहोनें @AsitKumarrModi को टैग करते हुए लिखा , “तो आप अपने सभी दर्शकों का दिल तोड़ने के बाद अब खुश हैं और अब नया एपिसोड देखने का कोई कारण नहीं बचा है, ठीक है हम समझते हैं कि आप क्या करना चाहते हैं, शर्म आनी चाहिए!” #BoycottTMKOC #tmkoc”.तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि सुंदरलाल कार लेकर गोकुलधाम सोसाइटी में आते हैं और जेठालाल खुशी से झूम उठता है. हालांकि दया आती नहीं है. जिसके बाद जेठालाल बांस लेकर उसे मारता है और वो पूरा इमोशनल हो जाता है. बाद में टप्पू कहता है कि वो अपने मामा से कभी बात नहीं करेगा. इसबात से सुंदर बुरी तरह टूट जाता है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola