TMKOC: दयाबेन के अलावा यह किरदार भी सालों से नहीं आया शो में नजर, बाघा से है कनेक्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2022 2:25 PM

विज्ञापन

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में बावरी का रोल मोनिका भदौरिया ने निभाया है. बावरी और बाघा की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आती थी, लेकिन एक्ट्रेस कुछ साल से शो में दिखाई नहीं दे रही है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ काफी लंबे समय से चला आ रहा है. अबतक शो में कई स्टार्स रिप्लेस किए जा चुके है, लेकिन अबतक दयाबेन यानि दिशा वकानी की जगह किसी ने नहीं ली है. फैंस आज भी उनके वापसी का इंतजार कर रहे है. लेकिन एक और किरदार है, जो शो से लंबे समय से गायब है और इसका कनेक्शन बाघा से है. जी हां, बावरी शो में अब दिखाई नहीं देती है.

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में बावरी का रोल मोनिका भदौरिया ने निभाया है. बावरी और बाघा की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आती थी, लेकिन एक्ट्रेस कुछ साल से शो में दिखाई नहीं दे रही है. बावरी का डायलॉग फेमस डायलॉग ‘हाय हाय गलती से मिस्‍टेक हो गई’ आज भी लोगों की जुबां पर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोनिका शो को छोड़ चुकी है और वो वापस नहीं आने वाली है.

https://www.instagram.com/p/CUMhVdkMvAC/

दयाबेन की तरह तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स बावरी की जगह किसी अन्य एक्ट्रेस को अब तक नहीं लेकर आए है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोनिका शो में अपनी फीस बढ़ाने के लिए मेकर्स को कह रही थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जिसके बाद एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कह दिया.

https://www.instagram.com/p/CPBC341nIee/
Also Read: Samantha देर रात एयरपोर्ट पर करने लगी डांस, इस पॉपुलर एक्टर के गाने पर एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके

मोनिका भदौरिया तारक शो में काफी सिंपल नजर आती थी, लेकिन असल जिंदगी में वो काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश है. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. एक्ट्रेस की बेहद खूबसूरत तसवीरें इंस्टाग्राम पर मौजूद है. हर तसवीर बेहद खूबसूरत है. शार्ट ड्रेस में मोनिका अपनी अदाए दिखाने से पीछे नहीं हटती. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 185k लोग फॉलो करते है और वो सिर्फ एक श्ख्स को फॉलो करती है. इंस्टा पर उन्होंने अबतक 535 पोस्ट किए है.

Also Read: जानें कौन हैं फरहान अख्तर की होने वाली दुल्हनिया Shibani Dandekar? बनने जा रही जावेद अख्तर की बहू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola