तारक मेहता की 'बबीता जी' को हो गया है प्यार! VIDEO देख फैंस बोले- कैमरे के पीछे कौन... जेठालाल का पत्ता कट
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Apr 2023 5:48 PM
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता आज किसी महचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर काफी फैन-फॉलोइंग है. अब उनकी इंस्टाग्राम रील्स से ऐसा लग रहा है, मानों उन्हें प्यार हो गया है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 14 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो के हर किरदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैंन-फॉलोइंग है. दर्शक सभी किरेदारों के पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. ये शो आंधे घंटे सबको खूब हंसाता है. इसमें बबीता जी की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है. उनके स्टाइलिश ड्रेस से लेकर सिजलिंग अदाओं तक सभी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है. बबीता जी और जेठालाल की जोड़ी दर्शकों को काफी अच्छी लगती है. लेटेस्टे एपिसोड में तो कार जीतने पर बबीता जी ने जेठालाल को गले भी लगा लिया था. अब एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम रील्स देखकर लगता है कि उन्हें रियल लाइफ में प्यार हो गया है.
दरअसल मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्हें कैमरों से खेलते हुए देखा जा सकता है. वह बैठी रहती हैं और कोई उन्हें तंग करता है और वो भाग जाती है. जब वह अपने कुत्ते के साथ खेलती है, फिर भी कोई आता है. इस वीडियो में बबीता जी शर्माते हुए दिखाई दे रही हैं. जिसके बाद यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि क्या एक्ट्रेस को प्यार तो नहीं हो गया है. वह काफी फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”कैमरे के पीछे कहीं टप्पू तो नहीं है… बेटा शैतानी नहीं करते हैं”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जेठा भाई मस्ती नहीं करते हैं बबीता जी के साथ.. अय्यर भाई देख लेंगे तो आपकी खैर नहीं है”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आप काफी क्यूट और ग्लैमरस लगती है… जल्दी से शादी कीजिये… अय्यर भाई भी काफी अच्छे हैं”.
लेटेस्ट एपिसोड में हम देख रहे हैं कि बबीता जी लकी कूपन में 10 लाख की गाड़ी जीत चुकी है. वहीं जेठालाल से वह कहती हैं कि उनका सपना पूरा हो गया है, वहीं जेठालाल भी उनको गाड़ी दिलाने में पूरी मदद कर रहा है. बता दें कि मुनमुन दत्ता इस समय लंबे समय तक चलने वाले और बेहद सफल सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आ रही हैं. इससे पहले वह हम सब बाराती जैसे दूसरे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. वह सीआईडी, इंडियन आइडल 10, कौन बनेगा करोड़पति 13, बिग बॉस 15 और अन्य शो में अतिथि के रूप में भी दिखाई दी हैं. उन्होंने मुंबई एक्सप्रेस (2005), हॉलिडे (2006), ढिंचैक एंटरप्राइज (2015) और द लिटिल गॉडेस (2018) सहित फिल्मों में भी काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










