पहली बार मां बनीं सुरभि ज्योति, बेटी के जन्म से घर में छाई खुशियां
Published by : Anushka Singh Updated At : 14 Jun 2026 1:54 PM
Surbhi Jyoti Welcomes Baby Girl
Surbhi Jyoti Welcomes Baby Girl: मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के घर एक बेहद प्यारी बेटी का जन्म हुआ है. मां बनने की इस बड़ी खुशी को सुरभि ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा किया है.
Surbhi Jyoti Welcomes Baby Girl: सीरियल ‘कुबूल है’ और ‘नागिन 3’ से मशहूर हुईं सुरभि ज्योति अब मां बन चुकी हैं. उनके घर पहली बार बच्चे की किलकारी गूंजी है, जिससे वह और उनके पति सुमित सूरी बेहद खुश हैं. दोनों ने माता-पिता बनने की इस खूबसूरत खबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने करीबियों और फैंस को बताया है. जैसे ही फैंस को पता चला कि सुरभि के घर बेटी आई है, सभी लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
सुरभि ज्योति ने दी बेटी के जन्म की खुशखबरी
सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है. पोस्ट में गुलाबी रंग की थीम के साथ “It’s a Girl” लिखा हुआ था. इसके साथ ही तारीख लिखी है 13 जून, 2026. कैप्शन में सुरभि ज्योति ने लिखा कि हमारी बेटी यहां आ गई है. हमारा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है. इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बारिश कर दी.
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से था इंतजार
कुछ महीने पहले सुरभि और सुमित ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. उस समय एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “Our greatest adventure begins.” उन्होंने यह भी बताया था कि उनका बच्चा जून में दुनिया में आने वाला है. तब से ही फैंस इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.


2024 में हुई थी सुरभि और सुमित की शादी
सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड में एक निजी समारोह में शादी की थी. शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, जिनमें सुरभि लाल रंग के ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं.
यह भी पढ़ें: KSBKBT2: रियो को मिला पार्थ की मेहनत का श्रेय, फिर वैष्णवी संग हुई सगाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










