Surbhi Jyoti Pre Wedding Photos: सुरभि ज्योति ने बॉयफ्रेंड संग जगल में कराया अनोखा फोटोशूट, फैंस बोले- नागिन ने तो…

Surbhi Jyoti Pre Wedding Photos: कुबूल है, गुनाह, इश्कबाज और नागिन जैसे टीवी शो में अपने एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग शादी करने जा रही हैं. कपल ने वेडिंग से पहले खूबसूरत फोटोज शेयर की.
Surbhi Jyoti Pre Wedding Photos: कुबूल है, इश्कबाज और नागिन जैसे टीवी शोज में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री सुरभि ज्योति जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी संग 27 अक्टूबर को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में सात फेरे लेंगी. सुरभि को दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब एक्ट्रेस ने प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाया है, जिसकी झलक फैंस संग शेयर की.
सुरभि ज्योति ने शेयर की प्री-वेडिंग फोटोज
सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बॉयफ्रेंड संग कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की. तसवीर में एक्ट्रेस ने नींबू हरे रंग का पटियाला सूट पहन रखा है, साथ ही हाथ में दीया लेकर पोज दे रही हैं. वहीं होने वाले दुल्हे सुमित भी अपनी दुल्हनियां संग ट्विनिंग कर रहे हैं. कैप्शन में सुरभि ने लिखा, “ये रूट्स गहरी हैं, जिनमें धूप और बारिश, और ग्रेस की कहानियां हैं. सुमित और मैंने नेचर के छाया से अपनी खूबसूरत जर्नी शुरू करने की सोची. ये हमें पूरा करता है.”
कब सुरभि और सुमित करेंगे शादी
सुरभि और सुमित कथित तौर पर रविवार, 27 अक्टूबर को जिम कॉर्बेट के अहाना रिज़ॉर्ट में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे. इससे पहले, विभिन्न रिपोर्टों में कहा गया था कि जोड़े ने मार्च में राजस्थान में शादी करने का फैसला किया था. हालांकि कुछ कारणवश ये कैंसिल हो गई.
कौन है सुरभि ज्योति के होने वाले पति
सुरभि और सुमित की प्रेम कहानी दोस्ती से शुरू हुई. स्टार्स एक म्यूजिक वीडियो के दौरान एक दूसरे से मिले थे. बातचीत शुरू हुई और ये प्यार में बदल गया. अब दोनों पति-पत्नी बनने जा रहे हैं. सुरभि के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में डिज्नी+हॉटस्टार सीरीज गुनाह में दिखाई दी थी. इसके अलावा सुमित के एक अभिनेता और निर्माता हैं. उन्होंने कई टीवी विज्ञापनों में एक्टिंग की है और वार्निंग से बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था. वह खतरों के खिलाड़ी के सीजन 4 में एक प्रतियोगी के रूप में भी दिखाई दिए.
Also Read- surbhi jyoti ने कहा टीवी को हर बात पर कोसने वाले एक्टर्स में से मैं नहीं हूं..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










