Superstar Singer 2 Winner: जानें कौन है मोहम्मद फैज, जिन्हें मिली ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ की ट्राफी

Updated:
विज्ञापन

Superstar Singer 2: सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ को इस सीजन का विनर मिल गया. जोधपुर के मोहम्मद फैज ने ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया. उन्हें इनाम में 15 लाख रुपये मिले.

विज्ञापन
undefined

सिंगिंग रियलिटी शो ‘सुपरस्टार सिंगर 2’ का विनर मोहम्मद फैज बने. इस सीजन उन्होंने अपनी दमदार गायिकी से सबका दिल जीत लिया था. फैज 14 साल के है और वो क्लास 9 में पढ़ते है. वो राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले है.

विज्ञापन
undefined

‘सुपरस्टार सिंगर 2’ में टॉप 6 फाइनलिस्ट में मणि, प्रांजल बिस्वास, आर्यानंद आर बाबू, ऋतुराज और सायशा गुप्ता थे. मोहम्मद फैज ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी अपने नाम कर ली. शो में फैज अरुणिता कांजीवाल के स्टूडेंट थे.

undefined

मोहम्मद फैज को इनाम में 15 लाख रुपये मिले. वहीं, मणि रनर-अप रहे और उन्हें 5 लाख रुपये मिले. शो जीतने के बाद फैज ने कहा, मैं इस शो के माध्यम से मिले प्यार और फेम के लिए बहुत खुश और आभारी हूं!

undefined

मोहम्मद फैज सुपरस्टार सिंगर 2 में जीते हुए रकम को अपने माता- पिता को देना चाहते है. फैज ने बताया कि, उसने शो में भाग अपने माता- पिता के लिए लिया था. शो जीतने के बाद उसके परिवार वाले काफी खुश है.

undefined

मोहम्मद फैज का इंस्टाग्राम पेज भी है, जिसका नाम है mohammad.faiz_official. सुपरस्टार सिंगर 2 जीतने के बाद उनके इंस्टा फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी है. बता दें कि शो में जावेद अली, हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक जज थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola