Sunny Leone Photo: एडमिट कार्ड में सनी लियोन की बोल्ड तस्वीर देख एक्शन में आई सरकार, दिए जांच के आदेश

Updated:
विज्ञापन
Sunny Leone Photo: एडमिट कार्ड में सनी लियोन की बोल्ड तस्वीर देख एक्शन में आई सरकार, दिए जांच के आदेश

कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा में एक कैंडिडेट के एडमिट कार्ड में सनी लियोन की फोटो छपी हुई थी. देखते ही देखते एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए.

विज्ञापन

Sunny Leone Photo: हाल ही में आयोजित कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-2022) के लिए उपस्थित हुए एक उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की तस्वीर छपी हुई थी. देखते ही देखते एडमिट कार्ड के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसके बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए.

एडमिट कार्ड में सनी लियोनी की तसवीर

मामला तब सामने आया, जब एक परीक्षार्थी ने परीक्षा केंद्र रुद्रप्पा कॉलेज में सनी लियोन की तस्वीर वाला अपना प्रवेश पत्र पेश किया, जिसके बाद संस्था के प्राचार्य ने साइबर अपराध पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय फोटो अपलोड करते समय गलती हो सकती है. उम्मीदवार ने कहा कि उसने ऑनलाइन आवेदन नहीं भरा, अपने दोस्त को ऐसा करने के लिए कहा.


राज्य शिक्षा विभाग ने स्टेटमेंट किया जारी

राज्य शिक्षा विभाग ने एडमिट कार्ड को लेकर सफाई जारी की है. विभाग ने एक बयान में कहा कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरना होता है, जिसके लिए एक यूजर आईडी और पासवर्ड जेनरेट होता है, जो उम्मीदवार के लिए यूनिक होता है और कोई अन्य इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता है. विभाग ने कहा कि परीक्षा हॉल टिकट बनाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है, क्योंकि यह केवल उम्मीदवारों को करना है.

Also Read: Money Laundering Case: बड़ा सा काला बैग लेकर पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची जैकलीन फर्नांडीज, देखें VIDEO
नायडू ने कन्नड़ में किया ट्वीट

नायडू ने कन्नड़ में ट्वीट किया, “शिक्षक भर्ती हॉल टिकट में, उम्मीदवार की फोटो के बजाय, शिक्षा विभाग ने ब्लू फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन की फोटो छापी थी. हम उस पार्टी से क्या उम्मीद कर सकते हैं जिसने विधानसभा के अंदर नीली फिल्में देखीं.” उक्त उम्मीदवार के प्रवेश पत्र की फोटो भी शेयर की. नायडू के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीसी नागेश के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि उम्मीदवार को एक फोटो अपलोड करना होगा. सिस्टम जो भी फोटो फाइल में संलग्न करता है उसे लेता है. जब हमने उम्मीदवार से पूछा कि क्या उसने अपने एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की फोटो लगाई है, तो उसने कहा. उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी अपलोड की थी”.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola