The Great Indian Kapil Show में सुमोना चक्रवर्ती को क्यों नहीं किया गया कास्ट, एक्ट्रेस बोली- खून का रिश्ता थोड़ी…

Sumona Chakravarti
The Great Indian Kapil Show: सुमोना चक्रवर्ती जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 14 में जबरदस्त स्टंट करती दिखाई देंगी. अब एक्ट्रेस ने बताया कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भाग न लेना उनके लिए कैसा था. साथ ही रियालिटी स्टंट शो में काम करने पर भी बात की.
The Great Indian Kapil Show: टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती अपनी ग्लैमरस अदाओं की वजह से अक्सर में बनी रहती हैं. उन्हें द कपिल शर्मा शो से अच्छी खासी पहचान मिली. सभी ने उनकी कॉमेडी को पसंद किया और रातों-रात की फैन-फॉलोइंग भी बढ़ गई. फिलहाल सुमोना रोमानिया में स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के 14वें सीजन की शूटिंग कर रही हैं. शो में भाग लेने पर एक्ट्रेस ने कहा कि ”मैंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया है. रोमांच और एड्रेनालाईन का शौकीन होने के नाते, मुझे उस जुनून को फिर से जगाने की इच्छा महसूस हुई. रोहित शेट्टी के साथ काम करना हमेशा ही अच्छा होता है.”
सुमोना बोली- बहुत से कैरेक्टर में करना चाहती हूं काम
कसम से, कस्तूरी, खोटे सिक्के, बड़े अच्छे लगते हैं और जमाई राजा जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकीं सुमोना चक्रवर्ती, कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन पत्नी मंजू के नाम से ज्यादा जानी जाती हैं. ई-टाइम्स से बात करते जब उनसे पूछा गया कि एक पॉपुलर भूमिका किसी कलाकार के अन्य काम पर भारी पड़ सकती है. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, “हां, यह छाया हुआ है क्योंकि कई लोग मुझे केवल बड़े अच्छे लगते हैं से या कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की मंजू के रूप में जानते हैं, लेकिन मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि मेरे पास काम करने की क्षमता है और मैं अलग-अलग किरदार निभाने के लिए उत्सुक हूं.”
Also Read-The Great Indian Kapil Show: कृष्णा अभिषेक ने शो के ऑफएयर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह सिर्फ सीजन…
द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा न बनने पर सुमोना ने तोड़ी चुप्पी
सुमोना ने इस बात पर भी चुप्पी तोड़ी, जब उनसे पूछा गया कि वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा नहीं बनी तो उन्हें कैसा लगा. एक्ट्रेस ने कहा, “बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा. पिछले जुलाई में टीवी पर सीजन खत्म करने के बाद, मैं नेटवर्किंग और ऑडिशन में बिजी हो गई थी. जब मुझे शो के बारे में पता चला, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, क्योंकि कोई खून का रिश्ता थोड़ी है कि हम कहीं और जिंदगी में काम नहीं करेंगे, किसी और के साथ, और यहीं करेंगे. ईमानदारी से कहूं तो, मैं एक अलग जर्नी पर हूं और एक अलग मानसिकता में हूं. मुझे कुछ अलग करना है, जिससे लोग मुझे जानें और पसंद करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










