ePaper

VIDEO : जब कपिल शर्मा की 'भूरी' को दोस्तों ने आधी रात को पूल में दिया था धक्का, सुमोना की ऐसी हो गई थी हालत

Updated at : 11 Oct 2020 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : जब कपिल शर्मा की 'भूरी' को दोस्तों ने आधी रात को पूल में दिया था धक्का, सुमोना की ऐसी हो गई थी हालत

Sumona Chakravarti video : द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में भूरी के किरदार से फेमस हुई सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) अपनी तसवीरों और वीडियोज के कारण चर्चा में रहती है. शो में दर्शकों को कपिल और भूरी की जोड़ी खूब पसन्द आती है. इस बीच सुमोना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस के दोस्त उन्हें पूल में धक्का दे देते हैं, जिसके बाद उनकी हालत देखने लायक होती है.

दरअसल, सुमोना चक्रवर्ती का ये वीडियो उनके 30वें बर्थडे का है. ये वीडियो लेटेस्ट नहीं है, लेकिन लोग इसे खूब देख रहे है. इस वीडियो को शेयर करते हुए सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा, “जब मुझे मेरे 30वें जन्मदिन पर आधी रात को पानी में धकेल दिया गया था.” बता दें कि सुमोना चक्रवती और कपिल शर्मा पिछले काफी सालों से दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं. उन्‍होंने कई फिल्‍मों और टीवी सीरीयल्‍स में काम किया है.

https://www.instagram.com/p/Bkf5yUTArHM/

इस वीडियो में सुमोना को धक्का देने के बाद उनके दोस्त उन्हें जन्मदिन की बधाईयां देने लगते है. वहीं, एक्ट्रेस का पूल में गिरने के बाद उनकी हालत देखने लायक होती है. गौरतलब है कि फिलहाल सुमोना चक्रवर्ती ‘द कपिल शर्मा शो’ में भूरी का किरदार निभा रही हैं. सुमोना ने साल 2018 में ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में कपिल शर्मा की पत्‍नी मंजू के‍ किरदार में नजर आईं. इस किरदार से उन्‍हें खासा पहचान मिली. दोनों की जुगलबंदी ने दर्शकों का खूब मन मोहा था.

Also Read: युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने ऋतिक रोशन के गाने पर किया धांसू डांस, आप भी देखिए ये जबरदस्त VIDEO

सुमोना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है और असल जिंदगी में वो काफी बोल्ड है. अक्सर उनकी हॉट तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस ने अपनी रेड बिकिनी में तसवीर शेयर की थी, जो खूब वायरल हुई थी. इस तसवीर पर फैंस ने खूब कमेंट किया था.

https://www.instagram.com/p/CAIm8wSl5kw/

सुमोना चक्रवर्ती ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक चाईल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर आमिर खान और मनीषा कोईराला अभिनीत फिल्म ‘मन’ से की थी. इसके बाद कुछ सालों तक कई टेलीविजन शोज़ में नजर आईं. हालांकि उन्‍हें बड़ी सफलता साल 2011 में बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित टेलीविजन शो ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं’ में निभाए गए किरदार नताशा से मिली.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : जब ‘बबीता जी’ ने ‘टप्पू’ के बारे में कह दी थी ये बात, फिर कुछ ऐसा था एक्टर का जवाब

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola