ePaper

The Kapil Sharma Show की 'भूरी' ने लेटेस्‍ट फोटोशूट से मचाया तहलका, आंखों में काजल देख फैंस बोले- 'कयामत, कयामत...'

Updated at : 20 Mar 2021 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show की 'भूरी' ने लेटेस्‍ट फोटोशूट से मचाया तहलका, आंखों में काजल देख फैंस बोले- 'कयामत, कयामत...'

Sumona Chakravarti photo : टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में भूरी के किरदार में नजर आती है. सुमोना काफी स्टाइलिश है और अपनी तसवीरों से सोशल मीडिया पर छा जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है. उनकी ये तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Sumona Chakravarti photo : टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में भूरी के किरदार में नजर आती है. सुमोना काफी स्टाइलिश है और अपनी तसवीरों से सोशल मीडिया पर छा जाती हैं. एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही है. उनकी ये तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

सुमोना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तसवीर शेयर की हैं. इन तसवीरों को शेयर कर उन्होंने लिखा, बारिश की तरह गिरना और तूफान की तरह उठना. पिंक साड़ी में सुमोना काफी खूबसूरत दिख रही है. बिंदी, आंखों में काजल, मरून लिपस्टिक और पोनी टेल में एक्ट्रेस की ये तसवीर फैंस को खूब पसंद आ रही है.

https://www.instagram.com/p/CMjHNtir1Jc/
Also Read: सपना चौधरी का ‘छम्मक छल्लो’ गाना बना सुपरहिट, देसी क्वीन का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

एक्ट्रेस ने गले में सिल्वर कलर का नेकलेस भी पहना हुआ है, जो उनके लुक को और निखार रहा है. कुछ देर पहले शेयर की गई इन तसवीरों पर अबतक 59,0059 लाइक्स आ चुके है. फैंस लगातार इनबॉक्स में कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, और सुमोना की तरह मुस्कुराओ. एक यूजर ने लिखा, डार्क मैरून लिपस्टिक और कैप्शन दोनों पसंद आया. एक यूजर ने लिखा, तारीफ के लिए कपिल को बोलो. एक यूजर ने लिखा, कयामत, कयामत.

Also Read: करिश्मा तन्ना लेटेस्‍ट फोटोशूट में दिखीं स्वेटर पहने हुए, फैंस बोले- मैडम इतनी ठंड…

बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा की ‘भूरी’ यानी सुमोना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. कपिल शर्मा शो में उनकी और कपिल की जुगलबंदी फैंस को खूब भाती है. कुछ समय पहले एक्ट्रेस की तसवीरें वायरल हुई थी, जिसमें वो ट्रेडिशनल लुक में दिखी थी. उन्होंने हैवी झुमके कैरी किये हुए थे औऱ कैमरे की दूसरी तरफ देख रही थी. इस तसवीर में सुमोना काफी खूबसूरत दिखी थी.

Also Read: फटी जींस पर फसाद क्यों: मौनी रॉय, निया शर्मा, हिना खान सहित ये एक्ट्रेसेस दिखीं रिप्‍ड जींस में

सुमोना चक्रवती और कपिल शर्मा पिछले काफी सालों से दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं. उन्‍होंने कई फिल्‍मों और टीवी सीरीयल्‍स में काम किया है. फिलहाल सुमोना चक्रवर्ती ‘द कपिल शर्मा शो’ में भूरी का किरदार निभा रही हैं. शो में कपिल से उनकी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब पसन्द आती है.

Also Read: उतरन फेम एक्ट्रेस टीना दत्ता का बोल्ड फोटोशूट वायरल, इन 7 तसवीरों ने फैंस को किया क्लीन बोल्ड

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola