Sukran OTT Release Date: फ्लॉप फिल्म ‘सुक्रान’ को मिला OTT पर दूसरा मौका, स्ट्रीमिंग डिटेल्स जानें

Updated:
विज्ञापन

सुक्रान ओटीटी रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Sukran OTT Release Date: मलयालम फिल्म ‘सुक्रान’ 4 अप्रैल से ManoramaMax पर स्ट्रीम होगी. जानें फिल्म की कहानी, कास्ट और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड.

विज्ञापन

Sukran OTT Release Date: मलयालम फिल्म ‘सुक्रान’ में शाइन टॉम चाको और बिबिन जॉर्ज हैं. यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 6 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला. पहले यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Sun NXT पर 13 मार्च से देखी जा सकती थी और अब 4 अप्रैल 2026 से ManoramaMax पर OTT पर उपलब्ध होगी. अगर आपने इसे थिएटर या Sun NXT पर मिस किया, तो अब इसे ऑनलाइन देखने का एक और मौका है. आइए फिल्म की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी क्या है?

‘सुक्रान’ की कहानी नंदू नाम के मुख्य किरदार के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. नंदू अपने जीवन में बार-बार उन जिम्मेदारियों और गलतियों का भार उठाता है, जो उसका नहीं है. कहानी में मोड़ तब आता है जब उसका बचपन का प्यार सालों बाद वापस लौटता है. उसके आने से नंदू के जीवन में कई नई घटनाएं होती हैं और कहानी रोमांटिक सीन्स, भावनाओं और हल्की कॉमेडी के साथ आगे बढ़ती है. फिल्म में एक तरह का लव ट्रायंगल भी दिखाया गया है, जो कहानी को और मजेदार बनाता है.

फिल्म की स्टार कास्ट

‘सुक्रान’ फिल्म के मुख्य कलाकार शाइन टॉम चाको और बिबिन जॉर्ज हैं. वहीं, चंदुनाथ, कोट्टायम नजीर, अजीजे नेदुमंगडु, आध्या प्रसाद, अशोकन, बीनू थ्रीक्काकारा, माला पार्वती, तुषारा पिल्लई, दिव्या एम. नायर, आर्य मेनन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

सुक्रान बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘सुक्रान’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल ₹0.12 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने पहले दिन करीब ₹0.05 करोड़ कमाए, दूसरे दिन इसमें गिरावट आई और कमाई ₹0.04 करोड़ रही. वहीं तीसरे दिन यह और घटकर ₹0.03 करोड़ हो गई.

कुल मिलाकर फिल्म की कमाई काफी कम रही और दुनियाभर में भी इसका कलेक्शन लगभग ₹0.12 करोड़ ही रहा. इसी वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई.

यह भी पढ़ें: Hey Balwanth on OTT: पिता का बिजनेस निकला गैरकानूनी, अब कृष्णा करेगा क्या? OTT पर देखें ‘हे बलवंत’ की पूरी कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola