Suhana Khan और Agastya Nanda एक दूसरे को कर रहे हैं डेट? द आर्चीज एक्टर मिहिर आहूजा ने किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा ने फिल्म द आर्चीज में एक साथ काम किया था. हालांकि लंबे समय से स्टारकिड्स की डेटिंग की खबरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. हालांकि न तो सुहाना और न ही अगस्त्य ने कभी भी इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन दिया.

विज्ञापन
undefined

सुहाना और अगस्त्य दोनों ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत द आर्चीज से की, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मिहिर आहूजा ने आखिरकार खुलासा किया है कि सुहाना और अगस्त्य रियल लाइम में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं.

विज्ञापन
undefined

मिहिर आहूजा ने फिल्म द आर्चीज में जुगहेड जोन्स की भूमिका निभाई थी. जब जम ने उनसे उनके सह-कलाकारों और दोस्तों, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के रियल लाइफ में डेटिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह उनकी डेटिंग रूमर्स के बारे में निश्चित नहीं थे.

undefined

मिहिर ने आगे कहा कि वह इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं कि उनके द आर्चीज के को-स्टार को किस तरह की लाइमलाइट मिलती है और वह इससे पूरी तरह से खुश हैं.

undefined

उन्होंने बताया किया कि यदि वह किसी को डेट करते हैं और मीडिया उनके लव लाइफ के बारे में अधिक जानना चाहता है, तो उन्हें जब बताना होगा, वह कहेंगे.

undefined

वह समझते हैं कि एक सेलिब्रिटी होने की एक कीमत होती है, और वह लाइमलाइट को कैसे हैंडल किया जाता है अच्छे से जानते हैं. उनकी छोटी से छोटी पर्सनल लाइफ पब्लिक हो जाती है.

undefined

सुहाना खान को द आर्चीज में उनकी एक्टिंग के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. हालांकि, अगस्त्य नंदा ने अपने जबरदस्त एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटौरी.

undefined

द आर्चीज देखने वाले लोगों का मानना ​​है कि अगस्त्य में बॉलीवुड के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक बनने की क्षमता है. द आर्चीज़ के बाद से सुहाना खान ने कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है. इसके विपरीत, अगस्त्य नंदा ने पहले ही अपना अगला प्रोजेक्ट – श्रीराम राघवन की इक्कीस में एक भूमिका – सुरक्षित कर लिया है.

undefined

बदलापुर के निर्देशक ने उल्लेख किया कि अगस्त्य उन्हें अमिताभ बच्चन की याद दिलाता है और यही कारण है कि उन्होंने उन्हें इक्कीस में कास्ट किया. यह देखना दिलचस्प होगा कि अगस्त्य अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

Also Read: The Archies First Movie Review: इमोशनल सीन संग मनोरंजन का वादा करती है आर्चीज, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola