Stree 2 Review: स्त्री 2 देखने के बाद नेटिजन्स का पहला रिएक्शन आया सामने, टिकट लेने से पहले पढ़ें रिव्यू
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Aug 2024 9:41 AM
Stree 2
Stree 2 Review: जिस घड़ी का हर सिनेमा प्रेमियों को इंतजार था... फाइनली वो पल आ ही गया. जी हां स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. अगर आप भी इस मोस्ट अवेटेड मूवी को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो टिकट खरीदने से पहले इसका रिव्यू पढ़ लें.
Stree 2 Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. फाइनली बहुचर्चित हॉरर कॉमेडी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. स्त्री 2 इस बार सरकटे भूत का आतंक लेकर आई हैं, जिसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. अगर आप भी आज मूवी देखने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां सबसे पहले नेटिजन्स के रिव्यू पढ़ लें.
स्त्री 2 को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं फैंस
फिल्म में वरुण धवन और तमन्ना भाटिया का कैमियो भी है और यह रूही, भेड़िया और मुंज्या के बाद मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है. अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी इसमें एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहे हैं. स्त्री 2, साल 2018 की बेहद सफल रिलीज स्त्री का सीक्वल है. फैंस सोशल मीडिया पर मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.
Also Read- Stree 2 Movie Review:स्त्री 2 हॉरर कॉमेडी जॉनर की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म ..
Also Read- Stree 2 First Review: फ्लॉप या फिर हिट, स्त्री 2 का पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स
तरण आदर्श ने किया वन वर्ड रिव्यू
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने लिखा, ”#स्त्री2: ब्लॉकबस्टर… रेटिंग: 4/5 बेहतरीन मनोरंजन… स्त्री का शानदार फॉलो-अप… हास्य+ हॉरर+ संगीत+ सरकटा, #स्त्री2 एक ठोस पैकेज है… बॉक्सऑफिस सुनामी के लिए खुद को तैयार करो. #Stree2Review. यह दो चरम सीमाओं – कॉमेडी और हॉरर – को संतुलित करना एक चुनौती है, लेकिन निर्देशक #अमर कौशिक यह सुनिश्चित करते हैं कि #Stree2 कभी भी एक बीट न चूके… यह डर और हंसी के बीच सहजता से बदलाव करता है.”
यहां पढ़ें नेटिजन्स ने फिल्म का कैसा किया रिव्यू
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “स्त्री 2 की धमाकेदार शुरुआत…बीजीएम चालू है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे शक्तिशाली कैमियो जिसने थिएटर को हिलाकर रख दिया…यह फिल्म का अंतिम क्रेडिट सीन है, जिसका अर्थ है कि कॉमेडी की सबसे बड़ी किंवदंती ने हॉरर कॉमेडी ब्रह्मांड में प्रवेश किया है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”#Stree2 #Stree2SarkateKaAatank देखा… कुल मिलाकर फिल्म मजेदार थी, कॉमिक टाइमिंग परफेक्ट थी और यह आश्चर्य से भरी थी, आने वाले हफ्तों में यह निश्चित रूप से हिट होगी.”
Also Read-Stree 2: श्रद्धा कपूर का धमाकेदार कमबैक, बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख, सलमान और रणबीर को भी पीछे छोड़ा
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










