Stree 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर झुकने के लिए तैयार नहीं है स्त्री 2, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
Published by : Ashish Lata Updated At : 24 Aug 2024 2:56 PM
Stree 2
Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर स्त्री 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत चल रही है. फिल्म की कमाई हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है. आइये जानते हैं इसने वर्ल्डवाइड अब तक कितने करोड़ की कमाई की है.
Stree 2 Box Office Collection: स्त्री 2 इन-दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. मूवी हर दिन कमाई के मामले में आगे बढ़ रही है. 15 अगस्त को जब ये रिलीज हुई थी, तो इसे क्रिटिक्स और दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. महज दो दिनों में हॉरर कॉमेडी ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. इसने अब तक जवान, पठान, गदर 2, वॉर, बाहुबली जैसी मूवी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. आइये जानते हैं 9 दिनों में फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है.
स्त्री 2 ने वर्ल्डवाइड अबतक कितना किया कलेक्शन
मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी वर्ल्डवाइड 456 करोड़ की कमाई की है. जहां प्रोडक्शन हाउस ने आज कलेक्शन का एक डेटा शेयर किया. जिसमें लिखा था, ”स्त्री का फीवर बढ़ रहा है! 456 करोड़ दुनिया भर में और भारत 386 करोड़ की कमाई कर ली है.
स्त्री 2 की सुपर सफलता पर क्या बोले थे फिल्म के राइटर
स्त्री 2 के लेखक निरेन भट्ट ने पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “लोग छह साल से फिल्म के लिए पूछ रहे हैं, लेकिन हम उम्मीदों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. कुछ लोग शिकायत करते हैं कि इसमें कॉमेडी तो बहुत है लेकिन हॉरर कम है या इसके अपोजिट, लेकिन ये डरावनी फिल्में नहीं हैं, जहां वास्तविक भूत लोगों को परेशान कर रहे हैं. इसे एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया है.”
स्त्री से कितनी अलग है स्त्री 2 की कहानी
जहां स्त्री एक महिला भूत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ अन्याय हुआ था. वहीं सीक्वल सरकटा भूत की कहानी को बताता है, जो लड़कियों को उठाकर ले जाता है. नई फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना वापस आ गए हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन का खास कैमियो भी है.
Also Read- Stree 2: सनी देओल ने फिल्म की मेगा ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- बॉक्स ऑफिस पर मॉनसून…
Also Read- Stree 2 फ्री में डाउनलोड कर लीक करने का है इरादा, तो सजा के बारे में भी जान लीजिए आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










