Stree 2 Box Office Collection Day 1: लोगों को डराकर स्त्री 2 ने छापे करोड़ों रुपये, ओपनिंग डे पर करेगी छप्पर फाड़ कमाई

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Aug 2024 5:18 PM

विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection Day 1: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. कई थियेटर्स में तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल गए. आइये जानते हैं मूवी पहले दिन कितना कमा सकती है.

विज्ञापन

Stree 2 Box Office Collection Day 1: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ क्योंकि राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी ढेर सारा प्यार मिला है. पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की कॉमेडी सबको खूब पसंद आ रही है. कहने की जरूरत नहीं है कि स्त्री 2 का जब ट्रेलर और सॉन्ग रिलीज हुई था, तभी से फैंस पूरी फिल्म देखने के लिए बेताब थे. वहीं जब एडवांस बुकिंग शुरू हुई, तो इसने कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिए, जिसमें चेन्नई एक्सप्रेस, डंकी, गदर 2 शामिल है.

पहले दिन इतने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है स्त्री 2

दिलचस्प बात यह है कि स्त्री, रूही, भेड़िया और मुंज्या के बाद स्त्री 2 मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो स्त्री 2 ओपनिंग डे पर 23.06 करोड़ की कमाई कर सकती है. हालांकि इवनिंग और नाइट शो के बाद आंकड़े और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं. मॉर्निंग शो में 55.42 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई.

Also Read- Stree 2 Movie Review:स्त्री 2 हॉरर कॉमेडी जॉनर की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म ..

Also Read- Stree 2 First Review: फ्लॉप या फिर हिट, स्त्री 2 का पहला रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

स्त्री 2 ने इस फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ा

15 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले कई शहरों में एक दिन पहले ही स्त्री 2 ने दस्तक दी. रात के 9 बजकर 30 मिनट के शो आयोजित किए गए थे. जिसमें भी दर्शकों की भारी भीड़ देखी गई और इसने बॉक्स ऑफिस पर एक नया बेंचमार्क सेट करते हुए बंपर कमाई की. हॉरर कॉमेडी ने शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस के लंबे समय से चले आ रहे पेड प्रीव्यू रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिसने 2013 में 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. स्त्री 2 अब नंबर एक पर है, जिसने शुरुआती 8 करोड़ रुपये के करीब कमाई की है. सिनेमाघरों में स्त्री 2 सिर्फ अकेले ही राज नहीं कर रही है, बल्कि अक्षय कुमार की खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा इसे कड़ी टक्कर दे रही है.

Entertainment Trending Videos

Also Read-Stree 2: श्रद्धा कपूर का धमाकेदार कमबैक, बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख, सलमान और रणबीर को भी पीछे छोड़ा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola