Stree 3 With Vampires? चुड़ैल, सरकटे भूत के बाद स्त्री 3 में होंगे वैम्पायर्स… वरुण धवण ने दिया बड़ा हिंट
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Aug 2024 11:59 AM
Stree 2
Stree 3 With Vampires: छह साल के इंतजार के बाद, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव आखिरकार स्वतंत्रता दिवस पर स्त्री 2 के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौट आए. फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स भी मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब स्त्री 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
Stree 3 With Vampires: इस बार चंदेरी गांव में सरकटे भूत का आतंक फैला है… अमर कौशिक की ओर से निर्देशित कॉमेडी हॉरर फिल्म, जिसमें श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना हैं, आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इसे फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक से काफी ज्यादा प्यार मिला है. हर कोई इसे ब्लॉकबस्टर और फुल पैसा वसूल बता रहा है. हॉरर-कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन ने कैमियो किया है. एक सीन के दौरान उन्होंने स्त्री 3 को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया.
स्त्री 3 में क्या होगा नया ट्विस्ट
स्त्री 2 के एक सीन के दौरान वरुण धवण ने हिंट दिया कि स्त्री 3 वैम्पायर्स को इंट्ररोड्यूज करेगी. दरअसल एक सीन में वरुण और अभिषेक बनर्जी चंदेरी में अपना समय बिताने के बाद दिल्ली लौटने की अपनी प्लानिंग पर चर्चा करते हैं. उनकी बातचीत के दौरान, वरुण धवन का किरदार राजधानी में एक नए खतरे का खुलासा करता है, एक ऐसा व्यक्ति जो लोगों की गर्दन से खून निकाल रहा है. ऐसा प्रतीत होता है कि यह हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में वैम्पायर्स का परिचय कराता है. कहा तो ये भी जा रहा है कि आयुष्मान खुराना आगे के सीक्वल को लीड करेंगे.
क्या सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी स्त्री 2
स्त्री 2, आखिरकार 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने में पूरी तरह सफल रही है. कई शहरों में तो थियेटर्स हाउसफुल जा रहे हैं. फैंस मूवी देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, स्त्री 2 ब्लॉकबस्टर हिट होगी और साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी.
स्त्री 2 की क्या है कहानी
स्त्री 2 की कहानी की बात करें तो चंदेरी गांव नए आतंक से त्रस्त है. इस बार गांव में चुड़ैल का प्रकोप नहीं है, बल्कि सरकट भूत का खौफ चारो-ओर दिख रहा है. ये भूत महिलाओं को अपहरण करता है. कहानी में एक ट्विस्ट तब आता है, जब अपारशक्ति खुराना की ओर से अभिनीत बिट्टू को पता चलता है कि उसकी प्रेमिका चिट्टी, सरकटा का शिकार हो गई है. इसके अलावा पंकज त्रिपाठी के किरदार रुद्र को चंदेरी पुराण के गायब पन्ने वाला एक पत्र मिलता है. इस महत्वपूर्ण जानकारी का उपयोग करते हुए, बिकी (राजकुमार राव), बिट्टू, और जना (अभिषेक बनर्जी) ने इस सीक्वल में श्रद्धा कपूर की सहायता से, सरकटा को हराने की ठानी है.
Also Read- Stree 2 Movie Review:स्त्री 2 हॉरर कॉमेडी जॉनर की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म ..
Entertainment Trending Videos
Also Read- Stree 2: श्रद्धा कपूर का धमाकेदार कमबैक, बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख, सलमान और रणबीर को भी पीछे छोड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










