ePaper

Sooryavanshi Box Office Collection Day 10: सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहुंचा 150 करोड़ के पार

Updated at : 15 Nov 2021 2:34 PM (IST)
विज्ञापन
Sooryavanshi Box Office Collection Day 10: सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहुंचा 150 करोड़ के पार

फिल्म सूर्यवंशी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. अक्षय कुमार की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अब 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

विज्ञापन

Sooryavanshi Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी. फिल्म ने पहले ही दिन 26 करोड़ का कलेक्शन किया था. एक हफ्ते के बाद भी फिल्म को लेकर दर्शकों में क्रेज बरकरार है. फैंस अक्षय और कैटरीना कैफ को देखने के लिए थिएटर आ रहे है.

‘सूर्यवंशी’ ने मंगलवार को 11.50 करोड़ रुपये, बुधवार को 9.50 करोड़ रुपये और गुरुवार को 7.75 करोड़ रुपये कमाए, जो मिलाकर कुल कलेक्शन 120 करोड़ रुपये होता है. फिल्म ने अपने दूसरे शनिवार को लगभग 138 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. अब देखना होगा कि क्या अक्षय कुमार की फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं.

Also Read: Sooryavanshi box office collection Day 4: 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से महज इतनी दूर, जानें चौथे दिन की कमाई

सूर्यवंशी फिल्म को सभी राज्यों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. खासकर गुजरात और महाराष्ट्र में. 10 दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 151 से 152 करोड़ रहा है.

दिवाली पर रिलीज हुई थी फिल्म

रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह ने भी कैमियो किया हैं. फिल्म में कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमारी की पत्नी को रोल निभाया था. फिल्म काफी पहले से बनकर तैयार थी, लेकिन कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी.

Also Read: Sooryavanshi Box Office Collection Day 9: फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, नौवें दिन कमाए इतने करोड़

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola