पकौड़े बनाते हुए दीपिका के लिए लिखा स्पेशल मैसेज

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस सबसे बड़ा रियलिटी शो माना जाता है और उस घर में बनी कई बॉन्डिंग, कई दोस्तियां शो के बाद भी जारी रहती हैं और कई बार तो ज्यादा मजबूत होती भी दिखाई देती हैं. इसी परंपरा को जारी रखा है बिग बॉस सीजन 12 विनर दीपिका कक्कड़ और कंटेस्टेंट सोमी खान ने. शो […]

विज्ञापन

बिग बॉस सबसे बड़ा रियलिटी शो माना जाता है और उस घर में बनी कई बॉन्डिंग, कई दोस्तियां शो के बाद भी जारी रहती हैं और कई बार तो ज्यादा मजबूत होती भी दिखाई देती हैं. इसी परंपरा को जारी रखा है बिग बॉस सीजन 12 विनर दीपिका कक्कड़ और कंटेस्टेंट सोमी खान ने. शो के दौरान दोनों किचन में साथ में खाना पकाया करती थीं. शो के बाद भी उनकी क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. सोमी खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में उन्होंने अपने हाथ से बने पकौड़ों की फोटो शेयर की है. उन्होंने उस स्टोरी के साथ स्वीट कैप्शन भी लिखा है.

विज्ञापन

सोमी के इस क्यूट मेसेज पर दीपिका ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने भी इंस्टा स्टोरी पर यही पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मुझे तुम्हारे आलू के पराठे भी याद आते हैं सोमी. अब दोनों दीपिका और सोमी की बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है. बिग बॉस के घर में भी इन दोनों ने सभी कंटेस्टेंट को अपने हाथ के बने बेहतरीन डिश खिलाए थे. दोनों का किचन में साथ में मस्ती करना भी खूब पसंद किया गया था. बता दें कि कोरोना के चलते जब हर कोई अपने घर पर बैठने को मजबूर है, ऐसे वक्त में दीपिका अपने कुकिंग स्किल्स दिखा सभी को इंप्रेस कर रही हैं.

वो अलग-अलग डिश बना सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. वही सोमी खान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बिग बॉस के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी. इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फैंस देख इसे साफ समझा भी जा सकता है. वो अपनी खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं, जिन पर हजारों लाइक्स देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola