Femina Miss India 2022: सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022, झारखंड की रिया तिर्की नहीं पहुंच पाई फाइनल में
Femina Miss India 2022: कर्नाटक की 21 साल की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया. वहीं, फेमिना मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाने वाली झारखंड की रिया तिर्की भी शामिल है.
Femina Miss India 2022: सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने फेमिना मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India 2022) का ताज अपने नाम कर लिया. 21 साल की सिनी शेट्टी ने 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए क्राउन अपने नाम कर लिया. सिनी कर्नाटक की रहने वाली है. राजस्थान के रूबल शेखावत ‘फर्स्ट रनर-अप’ और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को ‘सेकेंड रनर-अप’ रही.
कर्नाटक की सिनी शेट्टी को रविवार को वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 का विजेता घोषित किया गया. जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में राजस्थान की रूबल शेखावत फेमिना मिस इंडिया-2022 की ‘फर्स्ट रनर-अप’ रहीं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को ‘सेकेंड रनर-अप’ चुना गया.
चयन मंडल में अभिनेत्री नेहा धूपिया और मलाइका अरोड़ा, डिनो मोरिया, पूर्व क्रिकेटर मिताली राज, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर शामिल थे. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने शो के दौरान अपनी डांस परफॉर्मेंस दी. व्हाइट स्टाइलिश आउटफिट में वो काफी खूबसूरत दिखी.
जानें कौन है सिनी शेट्टी?
सिनी शेट्टी की उम्र 21 साल है. सिनी काजन्म मुंबई में हुआ है, लेकिन वो कर्नाटक की रहने वाली है. उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुशन डिग्री ली है और सीएफए कर रही है. वो एक भरतनाट्यम डांसर भी है. उनके इंस्टाग्राम की बात करें तो उन्हें 66.3K लोग इंस्टा पर फॉलो करते है. उनकी बेहद खूबसूरत तसवीरें इंस्टा पर मौजूद है.
झारखंड की रिया तिर्की
फेमिना मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाने वाली झारखंड की रिया तिर्की भी शामिल है. लेकिन वो फाइनल में नहीं पहुंच पाई. बता दें कि रिया मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करनेवाली पहली आदिवासी युवती बनी है. रिया तुपुदाना की रहनेवाली है. उनका कहना है कि उन्हें आदिवासी होने पर गर्व है. उनके पिता अरबिंद तिर्की पंजाब नेशनल बैंक, मुंबई में चीफ मैनेजर है और मां हाउसवाइफ है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए