Deepika Padukone की बेटी ने सिंघम अगेन में किया है डेब्यू, रणवीर सिंह बोले- बेबी सिंबा की झलक…
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Oct 2024 9:04 PM
Singham Again: दीपिका पादुकोण आज सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंची. जिसके बाद फैंस दुखी हो गए. हालांकि रणवीर ने बताया कि वो मॉम वाली ड्यूटी में बिजी है. इसके अलावा एक्टर ने ये भी खुलासा किया कि उनकी बेटी ने इस मूवी से डेब्यू भी किया है.
Singham Again: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर आज फाइनली रिलीज कर दिया गया है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. आज रिलीज हुए ट्रेलर में अजय देवगन बाजीराव सिंघम की अपनी भूमिका को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं, जो एक निडर पुलिसकर्मी है और न्याय की रक्षा के लिए वापस आता है. इसी को लेकर आज मुंबई में ट्रेलर लॉन्च रखा गया. जहां दीपिका पादुकोण को छोड़कर बाकी सारी स्टारकास्ट मौजूद थी.
सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं आई दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में माता-पिता बने है. उनके घर प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है. अपनी बेबी गर्ल का ख्याल रखने में एक्ट्रेस इतनी बिजी हैं कि कहीं भी बाहर नहीं जा रही हैं. फैंस को उम्मीद थी कि दीपिका सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च में जरूर आएंगी, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ, तो उनका दिल टूट गया. अब रणवीर सिंह ने कहा कि वह ट्रेलर लॉन्च के लिए नहीं आ सकीं, क्योंकि वह बच्चे की देखभाल कर रही हैं. नए पिता ने कहा कि वह रात की ड्यूटी संभालते हैं.
रणवीर सिंह की बेटी ने किया है सिंघम अगेन में डेब्यू
रणवीर ने अपनी और दीपिका की बेटी के आगमन का जिक्र करते हुए अनाउंस किया, “मुल्गी जाली रे.” एक्टर ने आगे कहा, “दीपिका बच्चे के साथ बिजनी हैं, इसलिए वह नहीं आ सकीं. मेरी ड्यूटी रात में है, इसलिए मैं आया.” रणवीर ने ये भी खुलासा किया कि यह न केवल रोहित शेट्टी के पुलिस यूनिवर्स में दीपिका की पहली फिल्म है, बल्कि यह उनकी बेटी की भी पहली फिल्म है. उन्होंने कहा कि जब दीपिका सिंघम अगेन की शूटिंग कर रही थीं, तब वह प्रेग्नेंट थी. बेबी सिंघम का डेब्यू है.
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम बायो में क्या लिखा था
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 8 सितंबर, 2024 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. नन्ही परी की एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब है. कई बार सोशल मीडिया पर कपल की उनकी बेटी के साथ फोटोज वायरल होते हैं, लेकिन ये फेक रहते हैं. दीपिका इन-दिनों मॉम की ड्यूटी में लगी हुई हैं. उन्होंने अपना इंस्टाग्राम बायो भी चेंज किया, जिसमें लिखा, ‘फीड बर्प स्लीप रिपीट’ है.
सिंघम अगेन में रणवीर-दीपिका निभाएंगे कौन सा रोल
इस बीच, रणवीर और दीपिका छह साल से अधिक समय के बाद सिंघम अगेन के लिए फिर से साथ आए. आखिरी बार इस जोड़ी ने पद्मावत में स्क्रीन शेयर किया था, जो जनवरी 2019 में रिलीज हुई थी. सिंघम अगेन में रणवीर सिम्बा के रूप में नजर आएंगे, जबकि दीपिका शक्ति के रूप में दिखाई देंगी. यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म में उनकी जोड़ी एक-दूसरे के साथ है या नहीं. सिंघम अगेन दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है.
Also Read- Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: 24 घंटे , 2 ट्रेलर, क्लैश से पहले महा-क्लैश, किसकी होगी जीत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










