SIIMA Awards 2024 में नानी की फिल्मों ने लूटी महफिल, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
SIIMA Awards 2024 में नानी की फिल्मों ने लूटी महफिल, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

SIIMA Awards 2024 का आगाज 14 सितंबर को हो गया है. पहले दिन तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा के विजेताओं की सूची सामने आई है, जिसमें नानी की फिल्म दशहरा के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अवार्ड से सम्मानित किया गया है. वहीं, कीर्ति सुरेश को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से नवाजा गया है.

विज्ञापन

SIIMA Awards 2024: साउथ इंडस्ट्री के सबसे मेगा अवार्ड सेरेमनी ‘साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA)’ का आगाज 14 सितंबर को हुआ. इस समारोह में साउथ सिनेमा के चार मुख्य उद्योगों (तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़) का जश्न मनाया जाता है. हर साल की तरह इस साल भी सिनेमा में योगदान के लिए इंडस्ट्री के सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया. जहां नानी की फिल्मों ने महफिल लूटी, और सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए. वहीं, इस सूची में कीर्ति सुरेश और मृणाल ठाकुर भी शामिल हैं. आइए बताते हैं विजेताओं की पूरी लिस्ट.

नानी और कीर्ति की फिल्म ने जीता अवार्ड

साउथ सुपरस्टार नानी को उनकी तेलुगु एक्शन फिल्म दशहरा के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड मिला. वहीं, इसी फिल्म के लिए कीर्ति सुरेश को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इसके बाद मृणाल ठाकुर को नानी की फिल्म नी नन्ना के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं, एक्टर-पॉलिटिशियन डॉ. शिवा राजकुमार को सिनेमा में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया. जबकि, रक्षित शेट्टी को कन्नड़ सिनेमा के लिए बेस्ट एक्टर से नवाजा गया.

Also Read: South Adda: धनुष की ‘रायन’ से लेकर विजय थलापति की ‘लियो’ तक, ओटीटी पर इन क्राइम-थ्रिलर फिल्मों को बिल्कुल न करें मिस

Also Read: The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें 10 दिनों का कलेक्शन

विनर्स की पूरी लिस्ट

तेलुगु सिनेमा के विजेताओं की सूची:

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: नानी (दसरा)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कीर्ति सुरेश (दसरा)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: श्रीकांत ओडेला (दसरा)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स): आनंद देवरकोंडा (बेबी)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स): मृणाल ठाकुर (हाय नन्ना)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: भगवंत केसरी

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: दीक्षित शेट्टी (दसरा)

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: बेबी खियारा खान (हाय नन्ना)

सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता: संगीत शोभन (मैड)

सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री: वैष्णवी चैतन्य (बेबी)

सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता: विष्णु (मैड)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक: अब्दुल वहाब (हाय नन्ना, खुशी)

सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफर: भुवना गौड़ा (सालार)

सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड सिंगर: राम मिरयाला (उरु पल्लेटूरू-बालागम)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू डायरेक्टर: सौर्युव (हाय डैड)

सर्वश्रेष्ठ डेब्यू प्रोड्यूसर: वैरा एंटरटेनमेंट्स (हाय डैड)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (क्रिटिक्स): साई राजेश

कन्नड़ विजेताओं की सूची:

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कातेरा

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रक्षित शेट्टी

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: चैत्र आचार (टोबी)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: हेमंथ राव (सप्त सागरदाचे एलो – साइड ए)

सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक (कन्नड़): नितिन कृष्णमूर्ति (हॉस्टल हुडुगारु बेकागिद्दरे)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक): धनंजय (गुरुदेव होयसला)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (क्रिटिक्स): रुक्मिणी वसंत (सप्त सागरदाचे एलो – साइड ए)

सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री: आराधना (काटेरा)

नेगेटिव रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: रमेश इंदिरा (सप्त सागरदाचे एलो – साइड ए)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक: वी हरिकृष्णा (काटेरा)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला): मंगली (काटेरा)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष): कपिल कपिलन (सप्त सागरदाचे एलो- साइड ए)

सिनेमा में उत्कृष्टता पुरस्कार: शिव राजकुमार

ऊपर तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा के विजेताओं की सूची दी गई है. आज शाम तमिल और मलयालम सिनेमा उद्योग के विजेताओं की सूची सामने आएगी.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola