VIDEO : नशे में धुत सिद्धार्थ शुक्ला ने गरीब आदमी की कर दी पिटाई? जानें क्या है पूरा मामला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Dec 2020 7:41 AM
Sidharth Shukla Viral Video : बिग बॉस 13 फेम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. एक्टर अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों में छाए रहते है. बीते दिन उन्होंने अपना 40वां जन्मदिन मनाया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स सिद्धार्थ पर आरोप लगा रहा है कि उन्होंने किसी गरीब शख्स की बेवजह पिटाई की है और वह शराब पीकर गाड़ी चला रहे हैं.

https://twitter.com/TheRealKhabri/status/1337661510269587456
इस वीडियो में सिद्धार्थ कहते नजर आ रहे है कि पहले उस शख्स ने उन्हें चाकू दिखाया था. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो सिद्धार्थ के मिड नाइड बर्थडे पार्टी के बाद का है.
अभी तक इस पूरे मामले पर एक्टर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. वहीं, ये वीडियो असली है या नहीं, इस बात की भी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे शहनाज गिल ने बेहद खास तरीके से बनाया. आधी रात में शहनाज ने एक्टर से केक कटवाया. उनके बर्थडे के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.
बता दें कि हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का गाना ‘शोना शोना’ रिलीज हुआ था. इस गाने को नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने गाया है. वहीं, इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक टोनी ने दिया है. गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते बनती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए