ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'बबीता जी' थाई स्लिट गाउन में दिखीं बेहद बोल्‍ड, सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक्‍ट्रेस की हॉट तसवीरें

Updated at : 13 Dec 2020 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'बबीता जी' थाई स्लिट गाउन में दिखीं बेहद बोल्‍ड, सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक्‍ट्रेस की हॉट तसवीरें

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah babita ji, munmun dutta : सब टीवी पर आने वाला सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में 'बबीता जी' के किरदार से फेमस हुई मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की पहचान आज हर घर में है. मुनमुन के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. वहीं, एक्ट्रेस भी अपने फैंस का पूरा ध्यान रखती है और अपनी तसवीरों उनके साथ शेयर करती रहती है. अब उनकी एक तसवीरें वायरल हो रही है जिसमें वह बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah babita ji, munmun dutta : सब टीवी पर आने वाला सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में ‘बबीता जी’ के किरदार से फेमस हुई मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) की पहचान आज हर घर में है. मुनमुन के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. वहीं, एक्ट्रेस भी अपने फैंस का पूरा ध्यान रखती है और अपनी तसवीरें उनके साथ शेयर करती रहती है. अब उनकी एक तसवीरें वायरल हो रही है जिसमें वह बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं.

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद ग्लैमरस और बोल्ड तसवीर पोस्ट की है. एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के हाई थाई स्लिट गाउन में तसवीर शेयर की है, जिसमें वो किसी हसीन परी से कम नहीं लग रही. फैंस उनके इस अदा पर घायल हो गए है.

https://www.instagram.com/p/CApexY1B-KT/
https://www.instagram.com/p/CA2W7wHhTy0/

मुनमुन स्‍टाइलिश गाउन में पोज देती नजर आ रही हैं औऱ उन्होंने अपने बाल खुले रखे हुए है. हालांकि ये लेटेस्ट तसवीर नहीं है फिर भी फैंस इन्हें देखते ही फिदा हो जा रहे है. उनके चाहने वाले इसपर खूब कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा, ‘मेरे पास शब्द नहीं है आपकी खूबसूरती बताने के लिए.’ एक ने लिखा, ‘कातिल अदाए.’ एक ने लिखा, ‘आप और आपकी ड्रेस कमाल लग रही है.’

https://www.instagram.com/p/CCir2GBhiUh/
https://www.instagram.com/p/CA7cwyrB0UP/

इससे पहले मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर जाकिर खान के साथ पोस्ट की थी. इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने कुछ नया शूट किया है, जिसके बारे में वो सबको जल्द बताएगी. इस तसवीर में जाकिर औऱ मुनमुन काफी खुश दिखे.

https://www.instagram.com/p/CIS8-lYBstR/

शो में बबीता जी किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता गोकुलधाम सोसाइटी की सबसे खूबसरत और मॉडर्न महिला हैं. कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक की फीस मिल जाती है.

Also Read: ‘बालिक वधू’ की ‘आनंदी’ ने ‘केयर नी करदा’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, बार- बार देखा जा रहा अविका गौर का ये VIDEO

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola