Sidharth Shukla Death: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज आएगी, होगा अंतिम संस्कार
Siddharth Shukla Death: बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरूवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. कूपर अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया. सुबह दो बार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. वहीं, ये खबर सुनते ही शहनाज गिल की हालत बिगड़ गई.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट कल आएगी
सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम हो चुका है और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रिपोर्ट आज जारी होगी. बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम तीन घंटे तक चला.
सिद्धार्थ शुक्ला से शादी करना चाहती थी शहनाज
म्यूजिक कंपोजर अबु मलिक ने यह खुलासा किया है कि शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से शादी करना चाहती थीं. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अबु मलिक ने बताया है कि, मुझे लगता है कि पहले लॉकडाउन से सिर्फ एक दिन पहले, शायद 22 मार्च, 2020 को शहनाज ने मुझसे कहा था कि वह मीडिएटर की भूमिका निभाएं और सिद्धार्थ से कहें कि उसे शहनाज से शादी करनी चाहिए. सिद्धार्थ, शहनाज से बहुत प्यार करता था. वह कहता था कि अगर एक दिन वो नाराज हो जाती थी, तो उसका दिन खराब हो जाता था.
वरुण पहुंचे सिद्धार्थ के घर
दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के घर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन स्पॉट किए गए. बता दें कि दोनों ने साथ में फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में काम किया था.
कल होगा अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार कल सुबह या दोपहर में हो पाएगा.
सिद्धार्थ शुक्ला के शव का पोस्टमार्टम जारी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए