क्या नव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कही दिल की बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Nov 2022 7:48 AM

विज्ञापन

सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर अक्सर आती रहती हैं. खबरें है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. अब इसपर एक्टर सिद्धांत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की नातिन नाव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) हाल ही में मुंबई में एक हैलोवीन पार्टी में नजर आई थी. इस पार्टी में वो जैस्मीन लुक में बेहद खूबसूरत दिखी थी. वहीं, उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो खबरें है कि वो और सिद्धांत चतुर्वेदी एक-दूसरे को डेट कर रहे है. हालांकि इस बारे में दोनों ने कभी कुछ नहीं कहा. लेकिन फोन बूथ के प्रमोशन के दौरान सिद्धांत ने ऐसा कुछ कहा दिया जिसकी चर्चा हो रही है.

सिद्धांत चतुर्वेदी ने कही दिल की बात

दरअसल, इन दिनों सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी फिल्म फोन बूथ के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे है. इसमें कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर अहम रोल में है. इस बीच एक इंटरव्यू में एक्टर से पूछा गया कि आपको लेकर ऐसी कोई अफवाह है जिसे वह चाहते हैं कि सच हो. इस पर सिद्धांत ने गुडटाइम्स से कहा कि अफवाह है कि मैं किसी को डेट कर रहा हूं. काश यह सच होता.

दिवाली पार्टी में दिखे थे सिद्धांत- नव्या

हाल ही में सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में देखा गया था. बता दें कि सिद्धांत और नव्या अक्सर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते है. हालांकि दोनों सिर्फ एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते है. वहीं, कॉफी विद करण शो में सिद्धांत ने बताया था कि वो सिंगल है. इसपर ईशान ने उनसे कहा था, आनंदा कौन है.

Also Read: जया बच्चन बोलीं- बिना शादी भी मां बन सकती है नव्या नवेली नंदा, स्टारकिड के पॉडकास्ट में कही ये बड़ी बात

इस फिल्म में नजर आए थे सिद्धांत चतुर्वेदी

पिछली बार सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म ‘गहराइयां’ में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और धैर्य करवा थे. फिल्म की पूरी टीम कपिल शर्मा शो में नजर आई थी. इस दौरान एक्टर ने बताया था कि, जब फिल्म का ट्रेलर आया तो गांव से फोन आया चाचा जी का… वो कह रहे थे ये जो किसिंग सीन हुआ है, स्पर्श हुआ है या बीच में शीशा रखा गया है? पापा ने बोला यार इसका जवाब मैं क्या दूं? बच्चे ने सुनाई थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola