Shweta Tiwari ने विशाल आदित्य सिंह संग तीसरी शादी की अफवाहों पर किया रिएक्ट, कहा- मैं पहले से ही इंटरनेट पर…
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Dec 2024 12:50 PM
Shweta Tiwari on her third marriage rumors
श्वेता तिवारी ने विशाल आदित्य सिंह संग शादी की अफवाहों पर अब जाकर फाइनली रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस और विशाल की शादी की तसवीरें कुछ महीने पहले वायरल हुई थी.
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इसी साल नंवबर में अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में थी. कसौटी जिंदगी की फेम एक्ट्रेस का नाम एक्टर विशाल आदित्य सिंह के साथ काफी समय से जुड़ रहा था. उसके बाद सोशल मीडिया पर श्वेता और विशाल की शादी की तसवीरें वायरल हुई थी. ऐसी अफवाह थी दोनों ने शादी कर ली. हालांकि वह फोटोज फेक थी और इसपर विशाल ने रिएक्ट भी किया था. अब एक्ट्रेस ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है.
तीसरी शादी पर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी
श्वेता तिवारी ने इंडियन एक्सप्रेस स्क्रीन को दिए गए एक इंटरव्यू में अपनी तीसरी शादी पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, हर साल मेरी नयी शादी हो रही है, मैं ऑलरेडी इंटरनेट पर तीन शादी करके बैठी हुई हूं. वहीं, विशाल आदित्य सिंह ने पिछले महीने श्वेता संग शादी की तसवीरें वायरल होने पर एक इंटरव्यू में बताया कि दोनों एक अच्छा बॉन्ड साथ में शेयर करते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने रिश्ते के बारे में किसी को कुछ एक्सप्लेन करने की जरूरत नहीं है. जो लोग हमें जानते हैं वह यह बात जानते हैं कि मैं उन्हें मॉम कहता हूं.
इस शो से श्वेता तिवारी ने एक्टिंग की दुनिया में रखा था कदम
श्वेता तिवारी ने साल 1999 में ‘कलीरें’ नाम के टीवी शो से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. दो दशकों से अधिक समय से वह एक्टिंग कर रही हैं. उन्हें एकता कपूर के शो ‘कसौटी ज़िंदगी की’ से ‘प्रेरणा’ के रोल से काफी लोकप्रियता मिली. एक्ट्रेस सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 की विजेता भी थीं. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी, पंजाबी, कन्नड़ फिल्मों में काम किया हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने दो शादी की थी और दोनों शादी असफल रही. उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी और एक बेटा. बेटी पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है.
यह भी पढ़ें– Fact Check- क्या श्वेता तिवारी ने की तीसरी शादी, टीवी के इस हैंडसम हंक संग लिए सात फेरे, जानें वायरल तसवीरों का सच
यह भी पढ़ें- श्वेता तिवारी से लेकर उर्वशी ढोलकिया तक, ये हैं टीवी जगत की सुपर मॉम्स, अकेले कर रही अपने बच्चों की परवरिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










