टूट गई नायरा-कार्तिक की जोड़ी, शिवांगी जोशी-मोहसिन खान ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

Updated:
विज्ञापन

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा और कार्तिक की भूमिका निभाकर स्टार्स ने दिल जीत लिया था. अब दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

विज्ञापन
undefined

प्यार करें या नफरत लेकिन आप इस बात पर बहस नहीं कर सकते कि शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने काइरा जैसे हैशटैग को काफी पॉपुलर बनाया.

विज्ञापन
undefined

राजन शाही के शो को ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा की भूमिका निभाकर कपल ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. दोनों को सीरियल में फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया.

undefined

हालांकि लीप के बाद शिवांगी और मोहसिन को शो छोड़ना पड़ा. बेस्ट कपल का अवॉर्ड जीतने से लेकर स्टार परिवार पुरस्कारों में दबदबा कायम करने तक, शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने हर जगह अपनी उपस्थिति से तहलका मचा दिया.

undefined

शिवांगी और मोहसिन की केमिस्ट्री इतनी प्यारी थी कि फैंस को लगा कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. स्टार्स को अक्सर एक दूसरे संग मस्ती करते हुए स्पॉट किया जाता था.

undefined

हालांकि, शिवांगी और मोहसिन ने हर बार अपने रिश्ते को दोस्ती का ही नाम दिया. उनका कहना था कि वे दोनों डेट नहीं कर रहे हैं. अब ये रिश्ता क्या कहलाता है स्टार्स ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

undefined

शिवांगी और मोहसिन के फॉलोइंग लिस्ट में दोनों ने से किसी का नाम नहीं है, जिसके बाद फैंस ये क्यास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच की दोस्ती भी खत्म हो गई है.

undefined

शिवांगी जोशी ये रिश्ता क्या कहलाता है से भारतीय टीवी पर मशहूर हुईं. अभिनेत्री ने शो में नायरा की भूमिका निभाई और उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें पसंद किया गया.

undefined

बाद में अभिनेत्री बालिका वधू 2 और खतरों के खिलाड़ी 12 जैसे शोज में नजर आई. अब वह सोनी टीवी के शो बरसातें मौसम प्यार का में अराधना बनकर लोगों का दिल जीत रही हैं.

undefined

शिवांगी जोशी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कम उम्र में ही कर दी थी. अभिनेत्री ने अपना टीवी डेब्यू ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ से किया था, जिसमें उन्होंने तृषा की भूमिका निभाई थी. बाद में, उन्होंने बेइंतहा, प्यार तूने क्या किया, बेगुसराय और भी कई शो किए.

Also Read: Barsatein: शिवांगी जोशी-कुशाल टंडन के शो में नए शख्स की होगी एंट्री, आराधना-रेयांश की जिंदगी होगी तबाह
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola