ePaper

पहले भी विवादों में फंस चुकी हैं 'अंगूरी भाभी', 'हिना खान' के साथ लड़ाई ने खूब बटोरीं थी सुर्खियां

Updated at : 31 Aug 2020 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
पहले भी विवादों में फंस चुकी हैं 'अंगूरी भाभी', 'हिना खान' के साथ लड़ाई ने खूब बटोरीं थी सुर्खियां

Shilpa Shinde Controversies : टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) इन दिनों सीरियल गैंग्‍स ऑफ फ‍िल्मिस्‍तान (Gangs of Filmistan) को लेकर सुर्खियों में हैं. 31 दिसंबर से शो ऑनएयर होनेवाला है लेकिन इससे पहले शो विवादों में घिर आया है. शिल्पा शो छोड़ने की योजना बना रही है. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी शो के कारण एक्ट्रेस चर्चा में रही हो. इससे पहले भी शिल्पा ने विवाद में रहकर सुर्खियां बटोरी है. तो चलिये आपको बताते है शिल्पा शिंदे के बड़े विवादों के बारे में.

गैंग्‍स ऑफ फ‍िल्मिस्‍तान

बिग बॉस 11 फेम शिल्पा शिंदे शो छोड़ने की योजना बना रही हैं क्योंकि उनका कहना है कि उनसे झूठ बोला गया है. उन्‍होंने शो के निर्माताओं को पहले ही सूचित किया था कि वह सुनील ग्रोवर के साथ काम करने को इच्छुक नहीं हैं. अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि, निर्माताओं ने शो के बारे में पहले दिन से मुझसे झूठ बोला है. हम सुबह 7 बजे से रात के 11 बजे तक शूटिंग करते रहे हैं. मुझे नहीं पता कि ये लोग कहां हैं. वे इस पर ध्यान क्यों नहीं देते. कलाकारों का कैसे शोषण हो रहा है.’

‘भाबीजी घर पर हैं’ विवाद

एंड टीवी का पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में शिल्पा शिंदे ने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था. शो के प्रोड्यूसर्स ने शिल्पा पर कॉन्ट्रैक्ट का खंडन करने और अनप्रोफेशनल व्यवहार का आरोप लगाया था. इसके कारण एक्ट्रेस की उनसे काफी लड़ाई हुई और इस मामले ने कानूनी मोड़ ले लिया था. ये मामला काफी दिनों तक चला था. इस वजह से शिल्पा को शो छोड़ना भी पड़ा था. इसके बाद सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन यानि सिन्टा ने शिल्पा को लाइफटाइम बैन करने का फैसला लिया था.

Also Read: Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता को सरला ने भी निकाला घर से, कहा- यहां वापस नहीं…

हिना खान और शिल्पा शिंदे

बिग बॉस 11 में शिल्पा शिंदे और हिना खान की लड़ाई ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थी. शो में हिना ने शिल्पा को गंवार बोला था, जिसके कारण दोनों में बहुत लड़ाई हुई थी. शिल्पा ने बिग बॉस 11 जीतने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में कहा था कि वे कभी भी हिना का मुंह नहीं देखना चाहती हैं और ना ही उनके साथ कभी काम करना चाहती हैं.

बिग बॉस में विकास गुप्ता से विवाद

बिग बॉस 11 के शुरुआती हफ्तों में शिल्पा और विकास के बीच जमकर लड़ाई हुई. इस लड़ाई ने शो के लिए खूब टीआरपी बटोरीं. शो के दौरान शिल्पा ने विकास पर आरोप लगाया कि उनके कारण उन्हें सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ से निकाला गया. इस लड़ाई में शिल्पा का पलड़ा भारी निकाला और उन्हें लोगों की सहानुभुति भी मिली थी. बाद में शिल्पा इस शो में विनर बनी. वहीं, शो के अंत तक दोनों की दोस्ती हो गई थी और लोग उन्हें कपल मानने लगे थे.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola