Shilpa Shetty सुपर डांसर चैप्टर 4 में नहीं करेंगी वापसी? करिश्मा कपूर के बाद इस कपल की इंट्री तय
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Jul 2021 3:06 PM
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के पिछले दिनों पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस लगातार चर्चा में हैं. राज को कथित तौर पर एडल्ट कंटेंट बनाने और वितरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) के पिछले दिनों पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस लगातार चर्चा में हैं. राज को कथित तौर पर एडल्ट कंटेंट बनाने और वितरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में जांच जारी है और शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने एक्ट्रेस से पूछताछ की थी कि क्या उनकी कोई भूमिका है. इस विवाद के एक्ट्रेस ने सुपर डांसर चैप्टर 4 (Super Dancer Chapter 4) से दूरी बना ली है.
शिल्पा शेट्टी शो में जज के तौर पर नजर आ रही हैं. लेकिन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने शो की शूटिंग नहीं की. उनकी जगह पिछले वीकेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर शो में गेस्ट के तौर पर नजर आईं. इस एपिसोड को करिश्मा कपूर स्पेशल नाम दिया गया. अब फैंस जानना चाहते हैं कि क्या शिल्पा शेट्टी इस वीकेंड शो में नजर आयेंगी या नहीं?
अब लेटेस्ट खबरों की मानें तो शो में इस वीकेंड बॉलीवुड कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा शो के स्पेशल एपिसोड में स्पेशल गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे. ईटाइम्स से एक सूत्र ने खुलासा किया, ” रितेश जेनेलिया और जेनेलिया शो से प्यार करते हैं और सहमत हुए हैं. उनका होना मजेदार होगा. रितेश और जेनेलिया हमेशा साथ रहते हैं. अब भी उनमें पहले की तरह ही केमिस्ट्री है और वो एक बहुत ही खुशमिजाज कपल हैं, जो बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ हैं. यह एक रॉकिंग एपिसोड होने वाला है.”
Also Read: आलिया भट्ट इस वजह से हो रहीं ट्रोल, VIDEO देख यूजर्स बोले- इतना एटीट्यूड…
बता दें कि, राज कुंद्रा के मामले में मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को क्लीनचिट दे दिया है. हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के घर पर उनसे पूछताछ की है. इस दौरान राज कुंद्रा भी वहीं मौजूद थे. पुलिस उनके फोन को भी खंगाल रही है.
मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने मंगलवार पोर्नोग्राफी के मामले में शिल्पा शेट्टी की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी सबूत ने शिल्पा के पति के स्वामित्व वाली कंपनी की ओर से निर्मित अश्लील वीडियो को तैयार करने में भूमिका नजर नहीं आती. हालांकि, इस मामले में जांच अब भी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










