शहनाज गिल के किलर लुक ने फैंस के उड़ाए होश, कमेंट में पूछा-आखिर ख्वाब किसके देखती हो?

Shehnaz Gill beautiful photo: अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस कंटेंस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपनी खूबसूरत तसवीरों के कारण खबरों में छाई रहती है. उनकी तसवीरें देख फैंस के होश उड़ जाते है. हाल ही में शहनाज ने अपनी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस तसवीर में शहनाज गिल हटकर लुक में नजर आ रही हैं.
Shehnaz Gill beautiful photo: अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस कंटेंस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपनी खूबसूरत तसवीरों के कारण खबरों में छाई रहती है. उनकी तसवीरें देख फैंस के होश उड़ जाते है. हाल ही में शहनाज ने अपनी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस तसवीर में शहनाज गिल हटकर लुक में नजर आ रही हैं.
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तसवीर शेयर की है, जिसमें वो बेहद हसीन दिख रही है. शहनाज की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इनमें उनका कैमरे को इस अंदाज में पोज देना फैंस को दीवाना कर गया.
https://www.instagram.com/p/CE_XtgShW9S/
इस तसवीर को देखकर फैंस खूब कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा, आप इसमें बहुत खूबसूरत दिख रही है. इस लुक पर तो हर कोई फिदा हो सकता है. एक ने लिखा, कयामत है आंखें तुम्हारी, तुम आखिर ख्वाब किसके देखती हो. एक ने लिखा, आज फिर तुम पर प्यार आया है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ग्लैमरस क्वीन.
शहनाज गिल की तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. उनका स्टाइल का हरकोई दीवाना हैं. वहीं, स्पॉटब्वॉय के रिपोर्ट के मुताबिक, शहनाज इंस्टाग्राम पर अपने एक पोस्ट के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करती हैं. पहले शहनाज अपने एक पोस्ट के 5 लाख रुपये लेती थी, लेकिन इन दिनों उनके एक पोस्ट की फीस 8 लाख रुपये है. वहीं, शहनाज गिल बड़े ब्रैंड के लिए पोस्ट करने पर 10 लाख फीस चार्ज करती हैं.
इससे पहले शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का एक गाना ‘भुला दूंगा’ रिलीज हुआ था. सिद्धार्थ और शहनाज के इस रोमांटिक वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल था. ‘भुला दूंगा’ गाना सोशल मी़डिया पर आते ही छा गया था. इस रोमांटिक गाने शूटिंग Madh Island में हुई है. इस गाने को शूट करने में दो दिन लगे थे.
Posted By: Divya keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




