शहनाज गिल को इस वजह से ट्रोल कर रहे है यूजर्स, कहा- इतना घमंड कहां से आ गया...कोई इतना कैसे बदल सकता...

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है. फैंस उन्हें जमकर भला बुरा कह रहे हैं. इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनका खराब व्यवहार है.
बिग बॉस सीजन 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अपनी क्यूटनेस और स्टाइलिश अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. फैंस उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं. बिग बॉस में अपने अभिनय से वो सभी की पसंदीदा बन गईं. उनकी खूबसूरती और मासूमियत ने फैंस को इंप्रेस किया. वह एक फैशन आइकन भी हैं और उनका आकर्षक लुक अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है. हालांकि अब फैंस उनके चुलबुले अंदाज को भूल कर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
दरअसल हाल ही में शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में वह फैंस और पैपराजी के साथ काफी घमंडी व्यवहार दिखाती नजर आई. जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज सेट से अपने वैनिटी मैन की तरफ लौट रही थीं, तभी पैपराजी ने उनसे तस्वीरें मांगी. शहनाज ने कहा कि वह इसे बाद में करेंगी, क्योंकि वह अभी काम कर रही हैं. हालांकि, पपराजी ने शहनाज से यहां तकपूछा कि वह कैसी हैं. जिस पर, अभिनेत्री ने पीछे मुड़कर कहा कि अगर वह ठीक नहीं होती है, तो क्या वे उसके लिए दवा लाएंगे. शहनाज के फैंस को ये वीडियो रास नहीं आया और उन्होंने जमकर एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुनाई.
https://www.instagram.com/p/Ch14rqGDZmD/
एक यूजर ने लिखा, ‘ओह कितना बदल गई… घमंडी’, वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब इतना भी नहीं बोलना चाहिए’. तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बेहद बेकार रवैया’. एक अन्य ने कहा, ‘ओवर एक्टिंग का 50rs कट’. फैन ने बोला, वह कह सकती थी कि मैं अच्छी हूं…वह एक अच्छी लड़की है, मुझे नहीं पता कि वह भी और अभिनेत्रियों की तरह घमंडी व्यवहार क्यों कर रही है…मैं उसे पसंद करती हूं, लेकिन जिस तरह से उसने मीडिया से बात की वह अच्छा नहीं था.!!!
https://www.instagram.com/p/CiUHIk8L7zH/
Also Read: Brahmastra BO Collection Day 1: ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहले दिन इतना हुआ कलेक्शन
वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किसी का भाई किसी की जान एक्शन से भरपूर एंटरटेनर फिल्म में दिखाई देंगी. फिल्म में सलमान खान, पूजा हेगड़े और वेंकटेश मुख्य भूमिकाओं में होंगे. यह सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है और 2022 के अंत में रिलीज होगा. इसके बाद वह जॉन अब्राहम के साथ भी एक फिल्म में दिख सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




