'फिट्टे मुंह तेरे कोरोना, तुझे कीड़े पड़ें', आखिर ऐसा क्यों कह रही Shehnaaz Gill, देखें VIDEO

Shehnaaz Gill ने एक टिकटॉक वीडियो बनाया है. इस वीडियो में वो कह रही हैं, 'मैंने सोचा था कि बिग बॉस खत्म होने के बाद मेरे लाखों करोड़ों फैंस मेरा ऑटोग्राफ लेने आएंगे. ऑटोग्राफ देते-देते मेरे हाथ दुख जाएंगे. लेकिन मुझे क्या पता था बर्तन धोते-धोते हाथ दुख जाएंगे.'
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. शो में शहनाज ने जमकर हंगामा बरपाया था. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कोरोना वायरस पर अपनी भड़ास निकाल रही हैं. इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक एंड शेयर कर रहे है.
Also Read: Shehnaaz Gill की ये चाइनीज धमकी से क्या डरेगा चीन, VIDEO में देखिए क्या कहा..दरअसल, शहनाज गिल ने एक टिकटॉक वीडियो बनाया है. इस वीडियो में वो कह रही हैं, “मैंने सोचा था कि बिग बॉस खत्म होने के बाद मेरे लाखों करोड़ों फैंस मेरा ऑटोग्राफ लेने आएंगे. ऑटोग्राफ देते-देते मेरे हाथ दुख जाएंगे. लेकिन मुझे क्या पता था बर्तन धोते-धोते हाथ दुख जाएंगे.” इसके आगे उन्होंने कोरोना पर भड़ास निकालते हुए कहा, “फिट्टे मुंह तेरे कोरोना, तुझे कीड़े पड़ें, तुझे किसी देश में जगह न मिले, तेरा कुछ ना होए. मर जा यहीं पर, जा मर जा.” वहीं, इस वीडियो को अब तक 11 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
@shehnazgill1 Saahi kahaa na???? ##shehnaazgill ##bigboss ##trending ##tiktokindia ##shehnaazgill1 ##duetwithme
♬ original sound – shehnazgill1
इससे पहले भी शहनाज का एक और टिकटॉक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो चाइनीज भाषा में चाइना को कोरोना वायरस फैलाने के लिए सबक सिखाती दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो में शहनाज कहती है, ये जो चाइना वालों ने जो हरकत की है, मैं उनको एक ही बात बोलना चाहती हूं. बोलना नहीं ये चेतावनी देना चाहती हूं. उन्होंने वीडियो में चाइना को उन्हीं की भाषा में चेतावनी दी.
https://www.instagram.com/p/B_UEmkrgoX5/इससे पहले शहनाज गिल ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा था, जब मैंने मुझसे शादी करोगे का प्रोमो देखा तभी मैंने महसूस किया कि मुझसे दिलचस्पी नहीं दिख रही है. अब मुझे भी लगता है अगर मैं स्वयंवर शो नहीं करती तो मेरे बिग बॉस जीतने के चांस होते. अगर मैं शो नहीं भी जीतती तो शायद में फर्स्ट रनरअप रहती.
Also Read: VIDEO: ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर सपना चौधरी और सुनील ग्रोवर का जबरदस्त डांस, आप भी देखेंशहनाज गिल ने आगे कहा था, मुझे लगता है जब मैंने मुझसे शादी करोगे साइन किया तो मैंने बहुत सारे लोगों को खो दिया. वो लोग जिन्होंने मेरे लिए वोटिंग की थी. इसलिए मुझे भी लगता है कि स्वयंवर शो नहीं करना चाहिए था. उन्होंने ये भी कहा कि, उन्हें मुझसे शादी करोगे शो की ज्यादा डिटेल मालूम नहीं थी. मैं इतना सोचती ही नहीं. बस जो मन में आया वो कर देती हूं. मुझे अब समझ रहा है कि कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले मुझे उसमें लिखे हर शब्द को पढ़ लेना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




